{"_id":"621fcb1e7aa38e3dcc28d35c","slug":"private-schools-increased-fees-by-8-percent-for-the-upcoming-session-chandigarh-news-pkl443565898","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूलों ने आगामी सत्र के लिए बढ़ाई 8 प्रतिशत फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूलों ने आगामी सत्र के लिए बढ़ाई 8 प्रतिशत फीस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। शहर के निजी स्कूलों में फीस बढ़ोतरी के मामले को लेकर हाईकोर्ट में केस चल रहा है। इसी के बीच शहर के निजी स्कूलों ने आगामी सत्र के लिए स्कूलों की फीस आठ प्रतिशत बढ़ा दी है। हालांकि चंडीगढ़ प्रशासन वीरार को फीस मामले में अपना हाईकोर्ट में जवाब देगा। प्रशासन ने वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के हालातों में अभिभावकों को राहत देते हुए स्कूलों को फीस में बढ़ोतरी नहीं करने और अगर कोई अभिभावक फीस जमा नहीं कर पाता है तो उसका नाम नहीं काटा जाएगा का आदेश दिया था।
इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन के प्रधान एचएस मामिक ने कहा कि प्रशासन की ओर से फीस बढ़ोतरी पर सिर्फ एक बार कोविड में वर्ष 2020 में रोक लगाई गई थी, इसलिए स्कूलों ने इस बार भी आगामी नए सत्र के लिए आठ प्रतिशत फीस बढ़ोतरी की है, क्योंकि स्कूल के खर्चे भी बढ़ रहे हैं। स्कूलों ने जरूरतों के अनुसार ही फीस बढ़ाई है। वहीं पिछले सत्र में भी अधिकतर निजी स्कूलों ने आठ प्रतिशत फीस बढ़ोतरी की थी, क्योंकि पिछले साल स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हो गई थीं। दूसरी ओर प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल का कहना है कि फीस मामले में वीरवार को प्रशासन को हाईकोर्ट में जवाब देना है। जवाब तैयार कर लिया गया है, वीरवार को ही फैसला आएगा।