फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Private schools are not giving admission to children under EWS quota, parents are worried

Chandigarh News: ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत निजी स्कूल नहीं दे रहे बच्चों को दाखिला, अभिभावक परेशान

Fri, 11 Apr 2025 12:39 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Fri, 11 Apr 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Private schools are not giving admission to children under EWS quota, parents are worried
चंडीगढ़। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत दाखिला देने में सेक्टर-38 का विवेक हाईस्कूल और सेंट कबीर स्कूल आनाकानी कर रहे हैं। इस बीच अभिभावकों को दाखिला न होने का डर सता रहा है। सत्र शुरू हुए 10 दिन बीत चुके हैं। बच्चों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है। दूसरे स्कूलों में दाखिले का समय निकला जा रहा है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत 13 फरवरी को एक सूची जारी की गई। इस ड्रॉ में कुछ बच्चों का विवेक हाईस्कूल और कुछ का सेंट कबीर स्कूल में नंबर आया। जब इन बच्चों के अभिभावक स्कूल पहुंचे तो कहा गया कि अभी वह दाखिला नहीं दे सकते। उनको अधिसूचना आएगी तो स्कूल की ओर से उन्हें फोन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अभिभावकों ने कहा कि वह शिक्षा विभाग की जारी हुई सूची में नाम आने के बाद ही स्कूल गए हैं लेकिन स्कूलों की ओर से उन्हें गुमराह किया जा रहा है। वह जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह स्कूल जाएं। स्कूल और शिक्षा विभाग दोनों पल्ला झाड़ रहे हैं। कोटे का उद्देश्य उन सामान्य वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचाना है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं लेकिन उन्हें कोई लाभ नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



किताबों के बाद अब दाखिला बना अभिभावकों के लिए परेशानी
बीते डेढ़ माह में किताबों के नाम पर अभिभावकों से जमकर लूट हुई। दुकानदारों ने 20 रुपये वाली कॉपियों पर 45 रुपये का स्टीकर लगाकर बेचा। शिक्षा विभाग को इसकी वीडियो भेजने के बाद भी अब तक न तो स्कूलों और न ही दुकानों पर कोई कार्रवाई हुई। अब ईडब्ल्यूएस कोटे में दाखिले पर भी शिक्षा विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।


जिन बच्चों के दस्तावेज सही, उन्हें एडमिशन दिया गया
बच्चों के दाखिले के लिए जो अभिभावक ईडब्ल्यूएस कोटा के तहत स्कूल में आए हैं, उनके प्रमाणपत्र जाली पाए गए हैं। उसकी जानकारी शिक्षा विभाग को बनाकर भेज दी गई है। विभाग दस्तावेजों का निरीक्षण खुद नहीं करता, हमें जिम्मेदारी दे देता है। यदि अभिभावकों के प्रमाणपत्र सही नहीं होते तो सरकार हमारे पैसे रोक लेती है। जिन बच्चों के दस्तावेज सही थे, उन्हें दाखिला दिया है। कितने बच्चों का दाखिला किया, इसकी जानकारी नहीं दे सकते। -एचएस मामिक, डायरेक्टर विवेक हाईस्कूल


ईडब्ल्यूएस दाखिले की समस्या पर शिक्षा विभाग की ओर से कोर्ट को लिखा गया है। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही कोर्ट की तरफ से इस पर प्रतिक्रिया मिलेगी। - हरसुहिंदरपाल सिंह बराड़, निदेशक स्कूल शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article