{"_id":"60b2a31a8ebc3e78bd04dab3","slug":"private-hospitals-ask-further-extension-from-the-health-department-to-clarify-on-charging-more-fees-from-corona-patients-chandigarh-news-pkl414953999","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना मरीजों से अधिक शुल्क वसूलने पर स्पष्टीकरण देने के लिए निजी अस्पतालों ने स्वास्थ्य विभाग से मांगी और मोहलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना मरीजों से अधिक शुल्क वसूलने पर स्पष्टीकरण देने के लिए निजी अस्पतालों ने स्वास्थ्य विभाग से मांगी और मोहलत
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के जिन 6 निजी अस्पतालों पर कोरोना के मरीजों से तय शुल्क से ज्यादा पैसे वसूलने की शिकायत मिली है, उन्होंने स्पष्टीकरण देने के लिए स्वास्थ्य विभाग से दी गई मोहलत की समय सीमा कुछ दिन और बढ़ाने का अनुरोध किया है।
बता दें कि स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को अपना पक्ष देने के लिए 7 दिन का समय दिया था, जो शनिवार को पूरा हो गया।
स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कंग का कहना है कि मामले की जांच बारीकी से की जा रही है। दोषियों के बचने की कोई गुंजाइश नहीं है। जांच रिपोर्ट से उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया जा रहा है, जहां तक स्पष्टीकरण के लिए मोहलत देने की बात है तो इसका फैसला सोमवार को किया जाएगा। डॉ. कंग का कहना है कि दोषियों के संबंध में मरीजों के परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग से खुद सामने आकर लिखित शिकायत की है। ऐसे में उनका बचना असंभव है। कार्रवाई तो तय है बस प्रक्रिया के तहत कार्य करने से थोड़ा विलंब हो रहा है।
इन अस्पतालों की हुई है शिकायत
सिटी हॉस्पिटल, संतोख हॉस्पिटल, ईडन हॉस्पिटल, केयर हॉस्पिटल, मुकुट हॉस्पिटल और हीलिंग हॉस्पिटल के संबंध में मरीजों के परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग से लिखित शिकायत की है। इसमें उन पर प्रशासन द्वारा तय शुल्क के मानक को दरकिनार कर मनमाने तरीके से पैसे वसूलने की बात कही गई है।