फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Private doctor on strike call of IMA

आईएमए के आह्वान पर निजी डॉक्टरों की हड़ताल आज

Thu, 06 Mar 2014 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 06 Mar 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
Private doctor on strike call of IMA

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के आह्वान पर चंडीगढ़ के डाक्टर भी यूपी के डाक्टरों के समर्थन पर उतर आए हैं।

विज्ञापन


बुधवार को उन्होंने आईएमए बिल्डिंग के बाहर प्रदर्शन किया। यूपी सरकार व पुलिस के खिलाफ यहां के डाक्टरों में जबरदस्त गुस्सा है।

उनका कहना है कि डाक्टरों के साथ ऐसी ज्यादती सहन नहीं की जाएगी। कानपुर के मेडिकल छात्रों के साथ जमकर गुंडागर्दी की गई है।

इसके बावजूद सरकार के इशारे पर पुलिस ने जूनियर डाक्टरों के साथ पक्षपात किया और उनकी पिटाई की। इस माहौल में डाक्टर में कैसे काम कर सकेंगे? आईएमए की अपील पर डाक्टर आज हड़ताल पर रहेंगे।


वे साढ़े दस बजे सेक्टर -35 बी पर आईएमए के बिल्डिंग के बाहर प्रदर्शन करेंगे और एक मार्च पास्ट निकालेंगे।

आईएमए के पूर्व प्रधान डा. नीरज नागपाल ने बताया कि संस्था के आह्वान पर हड़ताल की अपील की गई है। इस बारे में सरकारी डाक्टरों को भी सूचित किया गया है।

सरकारी डाक्टर हड़ताल पर नहीं है
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर सिर्फ उनके सदस्य हड़ताल पर रहेंगे। उनके अधिकतर सदस्य प्राइवेट डाक्टर हैं। जीएमसीएच 32, जीएमएसएच 16 और पीजीआई के डाक्टरों का फिलहाल इस हड़ताल से कोई लेना-देना नहीं है। वे रोजाना की तरह काम करते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed