फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Private buses will start operations in Haryana in four phases

हरियाणा में चार चरणों में शुरू होगा निजी बसों का संचालन, 50 फीसदी यात्री बैठा सकेंगे

Thu, 02 Jul 2020 11:29 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 02 Jul 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Private buses will start operations in Haryana in four phases
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा। - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा में अनलॉक-2 के दौरान शर्तों के आधार पर निजी बसों का संचालन शुरू होगा। सरकार ने 50 फीसदी यात्रियों के साथ बसों को चलाने की मंजूरी दी है। प्रदेश में बसें चार चरणों में शुरू होंगी। पहला चरण गुरुवार से शुरू हो गया। कई जिलों में स्टेट कैरिज बसें सड़कों पर आ गई हैं।

विज्ञापन


परिवहन आयुक्त ने सभी आरटीए सचिवों को निर्देश दिए हैं कि पचास फीसदी यात्रियों के साथ एक चौथाई बसों को एक से आठ जुलाई तक चलाया जाए। दूसरे चरण में नौ जुलाई से 16 जुलाई, तीसरे चरण में 17 से 24 जुलाई तथा चौथे व अंतिम चरण में 25 जुलाई से एक अगस्त तक चरणबद्ध तरीके से बसों को सड़कों पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- इन एप से रहें सावधान! पुलिस को जारी करनी पड़ी एडवाइजरी, वरना बैंक खाता हो जाएगा खाली
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के सभी आरटीए सचिवों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने कार्यक्षेत्र में बसों को चार हिस्सों में बांटकर सड़क पर उतरने की इजाजत देंगे। इसके अलावा आरटीए की यह जिम्मेदारी होगी कि वह अपने क्षेत्र में आने वाली बसों को रोजाना सैनिटाइज करवाने के बाद ही सड़क पर उतारें। इसके अलावा चालक, परिचालक व यात्रियों के लिए बस में सफर करते हुए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। कोई भी बस चालक पचास प्रतिशत से अधिक यात्रियों को बस में नहीं बिठाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed