फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Private Bus owners give free travel offer for one with one passenger

पंजाब : बठिंडा में एक यात्री के साथ एक को मुफ्त यात्रा, निजी बस संचालकों ने निकाला ऑफर, जानें वजह

Thu, 08 Apr 2021 06:35 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 08 Apr 2021 06:35 PM IST
सार

  • पंजाब के बठिंडा में एक यात्री के साथ एक को मुफ्त ऑफर दे रहे हैं निजी बस संचालक
  • सरकारी बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर की सौगात के बाद निजी बसों घटी यात्रियों की संख्या

विज्ञापन
Private Bus owners give free travel offer for one with one passenger
बठिंडा में निजी बस संचालकों ने निकाला मुफ्त ऑफर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एक अप्रैल से पंजाब सरकार ने सभी सरकारी बसों में राज्य की महिलाओं को मुफ्त बस सफर की सौगात दी थी। फैसले का असर यह हुआ है कि निजी बसों में महिला यात्रियों की संख्या तेजी घट गई। अब निजी बस संचालकों ने बीच का रास्ता निकाला है। बठिंडा में निजी बसों में एक यात्री के साथ एक को मुफ्त असर का ऑफर दिया जा रहा है।

विज्ञापन

 
बठिंडा के मुख्य बस स्टैंड पर गुरुवार को फरीदकोट और मोगा जाने वाली बसों के चालक और परिचालक एक यात्री के साथ एक को मुफ्त सफर की आवाज लगाते नजर आए। हालांकि बावजूद इसके महिलाओं को निजी बस संचालकों का ऑफर पसंद नहीं आया और वे सरकारी बस में ही गईं।
विज्ञापन


निजी बस चालक गुरविंदर सिंह, परिचालक अमरजीत सिंह ने बताया कि जब से सरकार ने प्रदेशभर में महिलाओं को सरकारी बसों में निशुल्क सफर करने की सुविधा दी है तब से निजी बसों में महिला यात्रियों की संख्या कम हो गई है। उन्होंने बताया कि अब निजी बसों में सिर्फ वो पुरुष यात्री सफर करते जो अकेले होते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक एवं परिचालक ने कहा कि कोरोना के कारण पहले ही निजी बस चालकों एवं संचालकों को बड़ा घाटा सहन करना पड़ा और अब सरकार की इस नि:शुल्क सुविधा से निजी बसों में यात्रियों की संख्या पहले से बहुत कम हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed