{"_id":"59991f664f1c1be26d8b46ae","slug":"private-bus-and-bike-collision-at-punjab-three-people-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस-बाइक में आमने सामने की टक्कर, 3 की मौत, मरने वालों में दो महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस-बाइक में आमने सामने की टक्कर, 3 की मौत, मरने वालों में दो महिलाएं
आर. रघुवंशी/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
Updated Sun, 20 Aug 2017 12:21 PM IST
विज्ञापन
ट्रक और बाइक की टक्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस और बाइक में आमने सामने की टक्कर का मामला सामने आया है। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, मरने वालों में दो महिलाएं शामिल हैं। वहीं तीसरा मृतक एक नौजवान है, जो ड्राइव कर रहा था। हादसा रविवार सुबह 10 बजे बटाला में हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बस में जा घुसी और शव सड़क पर बिखर गए। प्राइवेट बस थी, हादसे के बाद बस ड्राइवर और कंडक्टर फरार हो गए।
बस की सवारियों ने पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही बटाला पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। तब तक सवारियां भी मौके से खिसक चुकी थीं। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां कोई नहीं था और बस खाली खड़ी थी। फिलहाल पुलिस ने शवों को सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। उनकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।