फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Prisoners started hunger strike against Ram Rahim

राम रहीम के खिलाफ जेल में कैदियों ने शुरू की भूख हड़ताल

Sat, 02 Sep 2017 07:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Updated Sat, 02 Sep 2017 07:00 PM IST
विज्ञापन
Prisoners started hunger strike against Ram Rahim
Ram Rahim - फोटो : File Photo
राम रहीम की वजह से जेल के अंदर कैदियों और बंदियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने के कारण 13 कैदियों ने जेल के अंदर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। शुक्रवार को पेशी पर आए एक बंदी ने इसका खुलासा किया।
विज्ञापन


भूख हड़ताल पर बैठे सभी बंदियों ने जेल प्रशासन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। बंदियों का कहना है कि जब तक उन्हें मूलभूत सुविधाएं नहीं दी जाती वह भूख हड़ताल पर रहेंगे। एडवोकेट राजेश साहरण ने बताया कि गांव कारौर निवासी अनिल सुनारिया जेल में हत्या के मामले में बंद है।
विज्ञापन


मामला कोर्ट में विचाराधीन है। शुक्रवार को अनिल पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था। यहां पर उसने अपने वकील राजेश साहरण को बताया कि जिस दिन राम रहीम को जेल में लाया गया था तो जेल प्रशासन ने उनका बैरक खाली करवा दिया था। इसके बाद 13 बंदियों को दूसरे बैरक में बंद कर दिया था। इनमें अनिल भी शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि बैरक में बंदियों को ओढ़ने के लिए चादर और कंबल कुछ नहीं दिया गया है। कई बार इसकी मांग भी की जा चुकी है। कई बार जेल प्रशासन के सामने मांग रखने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके विरोध में बंदियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। जब इस संबंध में जेल अधीक्षक ने बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed