{"_id":"5ced3b27bdec2207801a73a4","slug":"prisoners-s-video-viral-on-social-media-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैदियों ने जेल से वीडियो बना किया वायरल, जेल सुपरिंटेंडेंट पर लगाए गंभीर आरोप, मांगा इंसाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैदियों ने जेल से वीडियो बना किया वायरल, जेल सुपरिंटेंडेंट पर लगाए गंभीर आरोप, मांगा इंसाफ
Wed, 29 May 2019 12:38 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 29 May 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला जेल बरनाला से विगत दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में कैदी व हवालाती अपनी दर्द भरी कहानी बता रहे हैं। मामले में थाना सिटी-1 की पुलिस ने जेल सुपरिंटेंडेंट गुरप्रीत सिंह के बयान पर कैदी सुरजीत सिंह निवासी लुधियाना, हवालाती गुरचरण सिंह निवासी चक्र शेर वाला, हवालाती लंबर सिंह निवासी गांव चाऊके जिला बंठिडा व कैदी चरणजीत सिंह निवासी बरनाला पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
वीडियो में हवालाती ने आरोप लगाते हुए कहा है कि जिला जेल सुपरिंटेंडेंट व डिप्टी उन्हें परेशान करते हैं। खुद ही पैसे लेकर उन पर ही पर्चा डाल दिया। अगर वह बयान देते हैं तो चालान देने की धमकियां दी जाती हैं। उन्हें जिला जेल बरनाला से गुरदासपुर व कालापानी भेजने की धमकियां दी जाती हैं। वह शिकायत करते हैं तो मारपीट की जाती है।
विज्ञापन
आप सभी से विनती कि हमें इंसाफ दिलवाया जाए। इसी प्रकार दूसरी वीडियो में हवालात में बंद हवालाती चरणजीत सिंह निवासी चननवाल बरनाला ने बताया कि जेल सुपरिंटेंडेंट उन्हें टॉर्चर करता है। वह मारपीट करता है। उसे धमकी दी जाती है कि उसका चालान पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
उसकी मांग है कि उसको इंसाफ दिलवाया जाए व उसका जो फैसला बनता है वह किया जाए व जिला जेल से निकाला जाए। मामले की जांच कर रहे थाना सिटी एक के प्रभारी गुरवीर सिंह ने कहा कि जिला जेल से सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करना कानूनी अपराध है, जिसके तहत केस दर्ज किया गया है।