फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   prisoner escaped from police custody in panchkula

पुलिस वालों की कस्टडी से कैदी फरार, फिल्मी स्टाइल में अंजाम दी गई वारदात

Sat, 17 Jun 2017 02:37 PM IST
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, पंचकूला
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sat, 17 Jun 2017 02:37 PM IST
विज्ञापन
prisoner escaped from police custody in panchkula
डेमो पिक
अंबाला से पंचकूला पेशी पर लाया गया कैदी बड़े ही फिल्मी स्टाइल में पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया और सभी बस देखते रह गए। चार पांच युवक बाइक पर आए फायरिंग की, उधर कैदी ने पुलिस वालों की आंखों में मिर्ची झोंकी और फरार हो गया।
विज्ञापन


घटना हरियाणा के पंचकूला की है। खबर फैलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। फरार हुए कैदी की पहचान दीपक के रूप में हुई है। उसे अंबाला सेंट्रल जेल से पेश के लिए लाया गया था। उसके बाद पंचकूला के सेक्टर 6 स्थित नागरिक अस्पताल में एमआरआई कराने के लिए लाया गया तो अस्पताल से चौकी मात्र 50 मीटर की दूरी पर कुछ युवक उसे भगाकर ले गए।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवक बाइक और कार में सवार होकर आए थे। उन्होंने राउंड फायर किए और कैदी दीपक ने पुलिस वालों की आंखों में मिर्च फेंक दी, जिसके कारण पुलिस वालों की हालत खराब हो गई। बताया जा रहा है कि  बरवाला और पिंजौर में लूट के मामलों में दीपक सेंट्रल जेल में बंद था। फिलहाल फरार कैदी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed