{"_id":"d878e0393debafa2e15e8bb5c378a725","slug":"prisonars-hearing-now-on-video-confrencing-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब वीडियो कॉन्फ्रेंस से होगी सभी कैदियों की पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब वीडियो कॉन्फ्रेंस से होगी सभी कैदियों की पेशी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 05 Feb 2014 01:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा की जेलों में बंद कैदियों की अदालत में पेशी अब वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होगी। अभी कुछ ही जेलों से कैदियों की पेशी इस माध्यम से हो रही है।
विज्ञापन
इस वर्ष के अंत तक सरकार का प्रयास है कि जेलों में बंद कैदियों की पेशी वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से हो। जिससे पेशी पर जाने वाले कैदियों के साथ जाने वाले भारी पुलिस बल से राहत मिलेगा, साथ ही सरकारी धन भी कम खर्च होगा।
विज्ञापन
राज्य की 19 जेलों में यह सुविधा चालू है, लेकिन सरकार का प्रयास है कि सभी जेलों में यह शुरू करवा दिया जाए। पेशी पर जाने वाले कैदी कई बार रंजिश का शिकार हो जाते हैं, जिसके चलते यह प्रयास किया जा रहा है। 31 अगस्त 2013 तक 92 हजार 900 कैदियों की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुई है।
विज्ञापन
हरियाणा गृह विभाग का यह प्रयास है कि कैदी जेलों से कम बाहर निकलें और उन्हें आवश्यक सुविधाएं जेलों के भीतर ही मुहैया करवा दिया जाए। इस कड़ी में जेल के भीतर टेलीफोन से बात करवाने की सुविधा की शुरूआत विभाग कर चुका है। इसे बड़े पैमाने पर करने के लिए प्रयास जारी हैं।