फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Principals who achieved 100% result were honored

Chandigarh News: 100 फीसदी परीक्षा परिणाम लाने वाले प्रिंसिपल किए सम्मानित

Thu, 12 Jun 2025 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Principals who achieved 100% result were honored
शिक्षा देने वाले का योगदान और उसका महत्व आज भी अटल : राज्यपाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने मंगलवार को समारोह में शिक्षा विभाग के समारोह में शिरकत की। आयोजन सेक्टर-42 में आयोजित किया गया था। इसमें उन चार सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने-अपने विद्यालयों का 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम सुनिश्चित किया। यह न केवल शैक्षणिक गुणवत्ता का उदाहरण है, बल्कि इस बात का प्रमाण भी है कि सरकारी स्कूलों में गुणवत्ता शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर प्रभावी प्रयास हो रहे हैं।

राज्यपाल ने कहा कि यह सफलता न केवल उनकी मेहनत का परिणाम है, बल्कि उनके शिक्षकों और अभिभावकों के समर्पण, सहयोग और मार्गदर्शन का भी नतीजा है। उन्होंने कहा इस सफलता का असली श्रेय शिक्षकों को जाता है। शिक्षक का सम्मान आज भी उतना ही है, जितना पहले था। समय बदला है, तकनीक बदली है, लेकिन शिक्षा देने वाले का योगदान और उसका महत्व आज भी अटल है। कटारिया ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा पास करने या अंक लाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा उपकरण है, जिससे हम समाज में सार्थक परिवर्तन ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि हममें न केवल ज्ञान होना चाहिए, बल्कि मानवता के गुण भी आने चाहिए। इस अवसर पर विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण को साझा करते हुए कहा कि चंडीगढ़ इस मिशन का अग्रदूत बन सकता है। उन्होंने कहा कि हमारा सपना है कि चंडीगढ़ न केवल एक स्मार्ट सिटी बल्कि एक विजनरी सिटी बने, जहां शिक्षा, नवाचार, स्वच्छता, डिजिटल प्रगति और सुशासन के सभी मानकों पर हम देश को दिशा दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed