फ्रांसीसी राष्ट्रपति संग प्रधानमंत्री मोदी भी करेंगे चंडीगढ़ की सैर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद की चंडीगढ़ में अगुवाई करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी पहले होटल ताज में राष्ट्रपति ओलांद को रिसीव करेंगे।
राष्ट्रपति ओलांद के साथ प्रधानमंत्री मोदी ली कार्बूजिए का कैपिटल कांप्लेक्स और नेकचंद का रॉक गार्डन भी देखने जाएंगे। विदेश मंत्रालय के चीफ ऑफ प्रोटोकोल ने सलाहकार विजय कुमार देव को इस संबंध में चिट्ठी भेज दी है। इसमें राष्ट्रपति ओलांद के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की जानकारी भी दी गई है।
मंत्रालय ने यूटी प्रशासन को इस दौरे के संबंध में सभी तैयारियां पुख्ता करने को भी कहा है। राष्ट्रपति ओलांद करीब 12 बजे चंडीगढ़ पहुंच जाएंगे और शाम 5 बजे तक शहर में ही रुकेंगे।
एयरपोर्ट से राष्ट्रपति सीधे होटल ताज पहुंचेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति ओलांद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में दोनों देशों की सीईओ फोरम की अहम मीटिंग होगी। फ्रांस की कंपनियां देश में बड़े निवेश की घोषणा कर सकती हैं।
सुरक्षा की दृष्टि से ताज में ही होंगे सभी जरूरी कार्यक्रम
होटल ताज में ही इस वीवीआईपी दौरे के सभी जरूरी कार्यक्रम होंगे। टैगोर थियेटर में होने वाला कार्यक्रम भी ताज में ही होगा। सुरक्षा की दृष्टि से टैगोर थियेटर का कार्यक्रम स्थानांतरित कर दिया गया है।
अब राष्ट्रपति ओलांद अपना मुख्य भाषण टैगोर की बजाए ताज में ही देंगे। चयनित ऑडियंस से भी यहीं पर चर्चा होगी। इसके बाद देश के तीन शहरों को स्मार्ट सिटी बनाए जाने जैसे कई एमओयू भी फ्रांस और भारत सरकार के बीच साइन होंगे।
प्रधानमंत्री मोदी भी पहली बार देखेंगे रॉक गार्डन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद के साथ चयनित स्थानों का दौरा भी करेंगे। बताया जा रहा है कि मोदी नेकचंद का रॉक गार्डन और ली कार्बूजिए का कैपिटल कांप्लेक्स देखने भी जा सकते हैं। साथ ही दोनों नेता सेक्टर-10 के आर्कियोलॉजिकल म्यूजियम में सदियों पुराने आदि मानव के अवशेष देखने भी जाएंगे।
एयरपोर्ट पर ढोल नगाड़ों से होगा स्वागत
राष्ट्रपति ओलांद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एयरपोर्ट पहुंचने पर क्षेत्रीय संस्कृति को उजागर करते सांस्कृतिक कार्यक्रमों से स्वागत होगा।