फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Prime Minister reached Ahirwal and Bagad area

Chandigarh News: अहीरवाल और बागड़ क्षेत्र को साध गए प्रधानमंत्री, दक्षिणी हरियाणा के कद्दावर नेता एक मंच पर आए

Fri, 24 May 2024 04:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister reached Ahirwal and Bagad area
राव तुलाराम को नमन व बंसीलाल का जिक्र कर मोदी ने खेला दांव
विज्ञापन

मोदी ने भिवानी-महेंद्रगढ़ के बिगड़े समीकरण साधने की कोशिश की
अहीरवाल बेल्ट में राव तुलाराम व बाबा जयराम दास की है मान्यता
आशीष वर्मा/मनोज राजपूत
चंडीगढ़/महेंद्रगढ़। पीएम मोदी भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट के बिगड़े समीकरण साध गए। स्वतंत्रता सेनानी राव तुला राम का नाम लेकर मोदी ने अहीर और पूर्व सीएम बंसीलाल के कार्यों को याद कर उनके समर्थकों के दिल को छूने की कोशिश की। साथ ही नारनौल के सुरजा हलवाई, महेंद्रगढ़ की मिठाई और भिवानी की खिचड़ी व घी का जिक्र कर क्षेत्र के लोगों के साथ जुड़ने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि जित सीधा साधा खाना वो मेरा हरियाणा। 34 मिनट के भाषण में पीएम अहीरवाल और बागड़ क्षेत्रों को साध गए।
भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट पर करीब चार लाख जाट और साढ़े तीन लाख अहीर वोट काफी महत्वपूर्ण हैं। यह दोनों वोट जिस भी उम्मीदवार को मिले, उसकी पक्की जीत होगी। वहीं, राव तुला राम की इस पूरे क्षेत्र में काफी मान्यता है। वे क्रांतिकारी हीरो थे और देश की आजादी के पहले संग्राम में अहम भूमिका अदा की थी। उन्होंने अंग्रेजों से एक महीने तक लोहा लिया और उन्हें अपने गढ़ में उलझाकर रखा। उनके पिता की पूरे दक्षिण हरियाणा में रियासत फैली थी। इसलिए उन्हें क्षेत्र के लोग काफी मानते हैं। पीएम मोदी ने उन्हें नमन कर पूरे अहीरवाल बेल्ट को साधने की कोशिश की है। वहीं, उन्होंने भाषण की शुरुआत में देश के महान संत-महात्माओं में शुमार बाबा जयराम दास का नाम लेकर उनके लाखों अनुयायियों के दिल में उतरने की कोशिश की। बाबा जयराम दास का पाली में ही जन्म हुआ था और उन्हीं की जन्मस्थली पर रैली कर मोदी ने बड़ा दांव खेला है।
विज्ञापन

------------
बंसीलाल के समर्थकों का दिल छूने की कोशिश
पीएम मोदी की नजर कांग्रेस नेत्री किरण चौधरी के नाराज समर्थकों पर भी रही। उन्होंने रैली में कहा कि हमने चौधरी बंसीलाल के साथ मिलकर सरकार चलाई। वो हरियाणा के विकास के लिए कटिबद्ध थे। बंसीलाल से मेरी बहुत निकटता थी। उनके पास अनुभव की इतनी बातें हुआ करती थी कि कभी-कभी रात 1-1 बजे तक बातें करते थे और स्वामी दयानंद सरस्वती की बात होने पर वे भावुक हो जाते थे। चौधरी बंसीलाल की पौत्री श्रुति चौधरी महेंद्रगढ़-लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार की दौड़ में शामिल थीं। मगर उन्हें टिकट न मिलने से उनके समर्थकों में नाराजगी है। वहीं, किरण चौधरी और कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह में भी मतभेद नजर आ रहा है। ऐसे में उन्होंने बंसीलाल के नाराज समर्थकों को साधने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed