फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Prime Minister Narendra Modi Rally in Karnal, Haryana

चंडीगढ़ जाना पसंद करोगे या तिहाड़ में: मोदी

Sat, 04 Oct 2014 01:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Sat, 04 Oct 2014 01:02 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi Rally in Karnal, Haryana

कांग्रेस के साथ-कांग्रेस नरेंद्र मोदी ने इनेलो प्रधान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार से कोई काम हो तो आप चंडीगढ़ जाना पसंद करेंगे या तिहाड़ जाना पसंद करेंगे। इसका निर्णय आप कीजिए।

विज्ञापन


कांग्रेस को कोसते हुए पीएम मोदी ने कहा कि किसान विरोधी का निर्णय हरियाणा की जनता को करना है। मैं आपसे अनुरोध करता हूं, हमें हरियाणा की स्थिति बदलनी है। इसके लिए आप भाजपा के सभी उम्मीदवारों को विजयी बनाएंगे। अब हरियाणा में भाजपा की सरकार बनेगी। पूर्ण बहुमत से बनेगी। प्रेम से बनेगी, प्रेम से चलेगी। मतदान कीजिए, हरियाणा का भाग्य बदलिए।
विज्ञापन

अमेरिका गया तो हरियाणा याद आया

Prime Minister Narendra Modi Rally in Karnal, Haryana

करनाल के रेलवे स्टेशन बनाने के लिए पिछली सरकार ने वादा किया था। पिछली सरकार के रेलमंत्री चंडीगढ़ से दिल्ली आते थे, क्या उन्हें करनाल रेलवे स्टेशन नहीं दिखता था? अपनी सरकार में उन्होंने कुछ किया क्या? ये बदलाव मैं लाउंगा।

हरियाणा में आपके मोदी को काम करने के लिए पूरी सरकार चाहिए। आप चाहते हैं कि मैं आपकी सेवा करूं तो मुझे आपका आशीर्वाद चाहिए। पूर्ण बहुमत की सरकार चाहिए। हम किसानों को खेत तक पानी पहुंचाना चाहते हैं। अब गरीब को साहूकर के घर जाकर पैसा नहीं मांगना पड़ेगा। मैं गरीब को बैंक की शकल दिखाना चाहता हूं।

जो प्रधानमंत्री जन योजना के तहत खाता खुलवाएगा उसे और उसके परिवार को एक लाख रुपये का बीमा मिलेगा। अमेरिका गया तो भी हरियाणा याद आया। मैं अमेरिका से देशवासियों को जोड़कर आया हूं। कैंसर हॉस्पिटल और विशेषज्ञों से समझौता करके आया हूं। अगर सफाई का महत्व है तो वाईफाई का महत्व है। 

अपने घर आया हूं

Prime Minister Narendra Modi Rally in Karnal, Haryana

हरियाणा में बोलता हूं तो लगता है अपने घर आया हूं। अपनों के बीच आया हूं। यही वो भूमि है जहां पर दयानंद सरस्वती प्रकाश फैलाने का काम किया है।

मैं आपके पड़ोस में रहता हूं, आपका हूं और आपके लिए ही बैठा हूं, लेकिन क्या बीच में कोई रुकावट होनी चाह‌िए। मैं हरियाणा का कर्ज चुकाना चाहता हूं। यह तभी हो सकता है, जब केंद्र की तरह हरियाणा में भी हमारी सरकार हो।

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव तय करेंगे हरियाणा की किस्मत

Prime Minister Narendra Modi Rally in Karnal, Haryana

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करनाल में आयोजित रैली में कहा कि विधानसभा चुनाव 2014 हरियाणा का भाग्य तय करेगा। पीएम ने कहा कि जो लोग 60 साल में कुछ नहीं कर पाए, वे 60 दिन के मेरे काम का हिसाब किस हक से मांग रहे हैं।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार हरियाणा में किसानों की बदहाली के लिए जिम्मेदार है। अगर‌ किसान अपनी हालत में सुधार चाहते हैं तो प्रदेश को कांग्रेस मुक्त करना होगा। प्रदेश में पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनानी होगी। इसका फैसला आपको करना है।

अगर रुकावट वाली सरकार बनी तो मैं दिल्ली में रह जाऊंगा और हरियाणा का सही विकास नहीं हो पाएगा। मोदी ने कहा मैं हरियाणा की जनता की तहेदिल से सेवा करना चाहता हूं, बस आपका आशीर्वाद चाहिए। आप मुझे एक मौका दीजिए।

करनाल में मंच पर पहुंचे मोदी

Prime Minister Narendra Modi Rally in Karnal, Haryana
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैली के लिए करनाल में पहुंच गए है। उनका भाषण शुरू हो चुका है। वे उम्मीदवारों का धन्यवाद व्यक्त कर रहे हैं।

करनाल में मोदी अपने विशेष विमान से पहुंचे, वहां रैली को संबोधित करने के बाद मोदी विशेष चॉपर से अंबाला एयरफोर्स स्टेशन आएंगे। यहां एयरफोर्स स्टेशन में एयरफोर्स व आर्मी अफसर उन्हें वेलकम करेंगे।

वहीं एयरफोर्स स्टेशन के भीतर ही मोदी का एक अन्य विशेष विमान उन्हें महाराष्ट्र ले जाने के लिए तैयार होगा। मोदी उसी विमान से महाराष्ट्र के औरंगाबाद पहुंचेंगे। मोदी के इस कार्यक्रम को लेकर जहां खुफिया विभाग पूरी तरह अलर्ट है, वहीं एयरफोर्स, आर्मी व स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट है।

मोदी के इस कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को पूरे एयरफोर्स स्टेशन को खंगाला गया। जबकि पुलिस ने आसपास इलाकों में सुरक्षा का जायजा भी लिया।

किसी इमरजेंसी स्थिति से निपटने के लिए आर्मी व सिविल अस्पतालों के इंतजाम भी देखे गए। जबकि होटलों व धर्मशालाओं में रुकने वाले लोगों की डिटेल भी खंगाली गई।

दूसरी ओर, अंबाला के भाजपाई भी मोदी की रैली अंबाला में करवाने को बेताब है। इसके लिए आवेदन किया जा चुका है। उम्मीद की जा रही है कि 8 या 10 अक्तूबर को मोदी की अंबाला में रैली हो सकती है।

पीएम स्पेशल रूट से पहुंचेंगे रैली स्थल

Prime Minister Narendra Modi Rally in Karnal, Haryana

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह करीब दस बजे नेवल पट्टी पहुंचेंगे। वहां से कलवेहडी होते हुए स्पेशल रूट से सेक्टर-12 रैली स्थल पर पहुंचेंगे। मोदी हैलीकॉप्टर या विमान से पहुंचेंगे, इस बारे में पूछे जाने पर आयोजक कुछ स्पष्ट नहीं कर पाए। करनाल के आईजी राजबीर देशवाल ने भी सुरक्षा कारणों से इस बारे में कुछ भी बताने में असमर्थता जाहिर की है।

ये रहेगा रूट प्लान
पानीपत की साइड से आने वाले वाहनों को फ्लाईओवर से होते हुए सीधे आईटीआई चौक से कुंजपुरा रोड, मॉडल टाउन के रास्ते सुपर मॉल के पीछे पहुंचेंगे, जहां पर उनकी पार्किंग की व्यवस्था की गई है। रैली होने तक जीटी रोड से नीचे वाला मार्ग बंद रहेगा।

कुरुक्षेत्र साइड से आने वालों के लिए एनडीआरआई में वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई। यहां से लोग पैदल रैली स्थल पर पहुंचेंगे। कैथल और काछवा साइड से आने वाहनों की कर्ण स्टेडियम में पार्किंग की जाएगी

रैली स्थल पर 1200 पुलिस कर्मचारियों की तैनाती

Prime Minister Narendra Modi Rally in Karnal, Haryana

आईजी राजबीर देशवाल ने बताया कि रैली स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों व पुलिस के करीब 1200 कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

इसके अलावा यहां पर 10 एसपी तथा 20 डीएसपी को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें करनाल के एसपी अभिषेक गर्ग, रेलवे एसपी अशोक चौहान, यमुनानगर के एसपी शशांक आनंद, एसपी राकेश आर्य आदि शामिल हैं।

इसके अलावा वाहनों की जांच के लिए शहर में 30 नाके बनाए गए हैं। इनमें से दस नाके वीआईपी के लिए बनाए गए हैं। रैली स्थल तक जाने से पहले गहन सुरक्षा जांच से गुजरना होगा। रैली में करनाल लोकसभा क्षेत्र की नौ विधानसभा क्षेत्र के लोगों को न्योता भेजा गया है।

रैली के संयोजक चंद्रप्रकाश कथूरिया ने अमर उजाला को बताया कि रैली स्थल पर जगह की कमी के चलते यहां पर पांच के बजाय अब 16 गुना 20 फुट साइज का केवल एक ही मंच बनाया जाएगा।

मंच पर प्रधानमंत्री के साथ 20 लोगों के लिए बैठने व खडे़ होने की व्यवस्था की गई है। मंच के दाई दिशा में प्रेस गैलरी तथा बाई दिशा में भाजपा नेताओं के लिए गैलरी बनाई जाएगी।

मुख्य मंच पर मोदी के लिए सिर्फ एक कुर्सी

Prime Minister Narendra Modi Rally in Karnal, Haryana

चार अक्तूबर को करनाल में होने जा रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में उनके लिए खास इंतजाम किए गए हैं। मुख्य मंच पर सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुर्सी लगेगी। यह मंच करीब 12 फुट ऊंचा होगा। इस चौड़ाई 12 फुट तथा लंबाई भी 12 फुट होगी।

इसके दाई और बाई तरफ अन्य नेताओं के लिए दो मंच बनाए जाएंगे। जिनकी ऊंचाई मुख्य मंच से करीब तीन फुट कम होगी। दो मंचों का मुख मुख्य मंच की ओर होगा। मुख्य मंच के सामने डी के दाई व बाई तरफ फिर दो मंच बनाए जाएंगे।

आयोजक अभी इन मंचों की लंबाई व चौड़ाई तय नहीं कर पाया है। मुख्य मंच के ऊपर से होता हुआ वाटर प्रूफ टेंट लगेगा। यह 40 फुट लंबा तथा 120 फुट चौड़ा होगा। यह मुख्य मंच के अलावा साथ के दोनों मंचों को भी कवर करेगा।

पंडाल में भगवा रंग के कपड़े

Prime Minister Narendra Modi Rally in Karnal, Haryana

पंडाल में 70 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। पंडाल में 12 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। बाकी लोगों को बैठने के लिए कालीन मिलेगा। इन सबके ऊपर टैंट लगाया जाएगा।

यह मुख्य मंच की तरह वाटर प्रूफ नहीं होगा बल्कि कपडे़ से तैयार किया जाएगा। टैंट में भाजपा के भगवा रंग का का कपड़ा इस्तेमाल किया गया है। इसमें बीच-बीच में भाजपा का चुनाव चिह्न कमल भी दिखाई पडे़गा।

पीडब्ल्यूडी व पुलिस देगी एनओसी
मोदी का मंच शुक्रवार सुबह तक तैयार हो जाएगा। उसके बाद पीडब्ल्यूडी उसकी मजबूती की जांच करेगा। साथ ही पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से मंच का जायजा लेगी। पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता वीरेंद्र जाखड़ ने बताया कि सब कुछ सही पाए जाने पर एनओसी जारी कर दी जाएगी।

प्रदेश में केंद्रीय नेतृत्व की सौ रैलियां

Prime Minister Narendra Modi Rally in Karnal, Haryana

भाजपा प्रदेश विधानसभा चुनाव में हर लोकसभा स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली और केंद्रीय नेतृत्व की सौ सभाएं आयोजित करेगी। चार अक्तूबर को करनाल लोकसभा की रैली से मोदी की रैलियों की शुरुआत होगी।

इसमें पानीपत की चारों विधानसभाओं के साथ करनाल लोकसभा की नौ विधानसभाओं से कार्यकर्ता पहुंचेंगे। ये बात भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने वीरवार को पत्रकार वार्ता में कही।

तरुण चुघ ने कहा कि मोदी प्रदेश में लोकसभा स्तर की 10 रैलियां करेंगे और केंद्रीय नेतृत्व के नेता करीब सौ रैली और जनसभा करेंगे।

अब 6 अक्तूबर को हिसार आएंगे मोदी

Prime Minister Narendra Modi Rally in Karnal, Haryana

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब 5 की बजाय 6 अक्तूबर को हिसार आएंगे। वे यहां पर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। प्रधानमंत्री की रैली को लेकर व्याप्त स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। रैली में तीन स्टेज बनाए जाएंगे।

ढाणी श्यामलाल स्थित नई सब्जी मंडी में मोदी की रैली के लिए 48 एकड़ जगह निर्धारित की गई है। रैली के लिए बनाई गई तैयारी समिति में शामिल सतीश सुरलिया धानक, भीमदत्त शर्मा, भंवर सिंह राठौड और सुनील दुग्गल ने बताया कि मोदी की रैली के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

सदस्यों ने बताया कि रैली के दौरान लोगों के बैठने के लिए 27 एकड़ में टेंट लगाया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि यहां पांच लाख लोगों की व्यवस्था की जाएगी। मोदी जिस स्टेज पर खड़े होकर रैली के दौरान लोगों को संबोधित करेंगे, वह स्टेज जमीन से 9 फुट ऊंची बनाई जा रही है। मुख्य स्टेज पर सिर्फ 10-12 लोगों के लिए ही कुर्सियां लगेंगी।

सुरक्षा प्रबंधों पर अधिकारियों से चर्चा

Prime Minister Narendra Modi Rally in Karnal, Haryana

प्रधानमंत्री मोदी की रैली में आगमन को लेकर स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने एसपी विकास धनखड़ के साथ रैली स्थल का मुआयना किया और सुरक्षा प्रबंधों के लिए एसपीजी की टीम ने निर्देश दिए।

इसके पश्चात प्रशासनिक अधिकारियों की टीम और भाजपा की पांच सदस्यीय टीम की एक गोपनीय बैठक भी हुई, जिसमें रैली के दौरान सुरक्षा प्रबंधों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

भाजपा नेताओं की मानें तो लोकसभा चुनावों के दौरान भी मोदी के हिसार आने का कार्यक्रम अंतिम समय में रद्द हो गया था। इसके कारण भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी निराशा थी, लेकिन अब मोदी की रैली को लेकर बीजेपी वर्करों और पार्टी आलाकमान में काफी उत्साह है।

लोगों के लिए लगेंगी टीवी स्क्रीन

Prime Minister Narendra Modi Rally in Karnal, Haryana

रैली में उपस्थित लोगों के लिए मोदी के भाषण को सुनने और देखने के लिए टीवी स्क्रीन भी लगाए जाएंगे। हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है। बीजेपी के आलाधिकारियों की होने वाली मीटिंग में तय होना है कि कहां-कहां और कितनी टीवी स्क्रीन लगाई जाएं।

रैली के मद्देनजर हवाई अड्डा चौक से नई सब्जी मंडी स्थित रैली स्थल तक के क्षेत्र को चमकाने का कार्य शुरू हो चुका है। क्षेत्र में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट और सड़कों को दुरुस्त करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। जिन समस्याओं के लिए मिल गेट क्षेत्र के लोग कार्यालयों के चक्कर काटकर थक चुके थे, अब उनके पूरे होने के आसार हो गए हैं।

चुनावी सभा में ये होंगे स्टार प्रचारक

Prime Minister Narendra Modi Rally in Karnal, Haryana

हरियाणा विधानसभा चुनाव में सभी दलों के स्टार प्रचारक शनिवार से चुनाव प्रचार में कूदेंगे। अमेरिका से लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करनाल में पहली चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

इसके बाद वे छह अक्तूबर को सिरसा, कुरुक्षेत्र और फरीदाबाद में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। मोदी सूबे में दस रैलियों को संबोधित करेंगे। इसी दिन यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी महम और सिरसा में रैली करेंगी।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सोनिया गांधी के साथ रहेंगे। सोनिया गांधी 11 बजे महम अनाज मंडी में जनसभा संबोधित करेंगी। इसके बाद सोनिया की सभा सिरसा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में होगी।

राजनाथ, अमित शाह, सुषमा का ये है कार्यक्रम

Prime Minister Narendra Modi Rally in Karnal, Haryana

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को 11 बजे रादौर, 12:30 पर कैथल के कलायत, ढाई बजे जींद के जुलाना और शाम चार बजे सोनीपत के राई में जनसभा संबोधित करेंगे।

केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज चार व पांच अक्तूबर को हरियाणा में आठ जनसभाएं करेंगी। वे 4 अक्तूबर को पहली जनसभा कालका, दूसरी साढौरा, तीसरी शाहबाद और चौथी गोहाना की सब्जी मंडी में करेंगी।

पांच अक्तूबर को वे होडल, नारनौल, बहादुरगढ़ और सफीदों में जनसभा संबोधित करेंगी। इसके अलावा शिवराज सिंह चौहान 5 अक्तूबर को जनसभाएं करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पांच अक्तूबर को और राष्ट्रीय प्रवक्ता सैय्यद शाहनवाज हुसैन 4 अक्तूबर को हरियाणा में सभाएं करेंगे।

ये दिग्गज भी करेंगे चुनाव प्रचार

Prime Minister Narendra Modi Rally in Karnal, Haryana

देवगौड़ा और नीतीश इनेलो के हक में करेंगे प्रचार मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल 6 और 8 अक्तूबर को डबवाली के 16 गांवों में इनेलो के पक्ष में चुनावी सभाएं करेंगे।

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केसी त्यागी 12 और 13 अक्तूबर को हरियाणा के आठ जिलों में चुनावी सभाओं को संबोधित कर इनेलो प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे।

बसपा प्रमुख मायावती 5 अक्तूबर को करनाल और यमुनानगर में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगी। उनके साथ बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजाराम, राज्यसभा में बसपा संसदीय दल के नेता बृजेश पाठक और बसपा के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी अरविंद शर्मा मौजूद रहेंगे।

ये सब होंगे मोदी की रैली में

Prime Minister Narendra Modi Rally in Karnal, Haryana

करनाल भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक सुखीजा व्यवस्था प्रमुख, जबकि करनाल की मेयर रेनू बाला सह-व्यवस्था प्रमुख होंगी। रैली में करनाल के 870 और पानीपत के 694 बूथों के कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा समर्थक भी हिस्सा लेंगे।

चुघ ने दावा किया कि मोदी की यह रैली हरियाणा विस चुनाव में भाजपा के लिए टर्निंग प्वॉइंट बनेगी। इस मौके पर आजाद उम्मीदवार नरेंद्र कुमार ने अपने साथियों के साथ करनाल से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल खट्टर को समर्थन देते हुए अपना नाम वापस लेने की घोषणा की।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में असंध से भाजपा प्रत्याशी बख्शीश सिंह, नगर निगम की मेयर रेनू बाला गुप्ता, जिलाध्यक्ष अशोक सुखीजा, प्रेस सचिव राजेश शर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed