पिहोवा में फाड़े गए पीएम मोदी के पोस्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मृर्तजापुर में चुनाव प्रचार वाहन पर लगे नरेंद्र मोदी व पिहोवा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी जयभगवान शर्मा डीडी के होर्डिंग फाड़ दिए गए।
वाहन चालकों ने कुछ ग्रामीणों द्वारा हमला कर मारपीट करने की भी बात कही है। जबकि दूसरी ओर पुलिस इसे लाउड स्पीकर की आवाज धीमी करने के लिए एक व्यक्ति के साथ हुई झड़प का मामला बता रही है।
प्रचार के लिए वाहन लेकर गांव पहुंचे रिंकू और उसके साथी रविंद्र का कहना है कि जब वे मुर्तजापुर में प्रचार कर रहे थे, तो कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा प्रत्याशी जयभगवान शर्मा डीडी के होर्डिंग फाड़े। दोनों ने मारपीट करने का भी आरोप लगाया है।
एसएचओ ने झड़प का मामला बताया
घटना की जानकारी लेने के लिए पिहोवा एसएचओ से संपर्क किया गया, तो उन्होंने इसे एक व्यक्ति के साथ झड़प का मामला बताया। उनके अनुसार शुक्रवार को गांव मुर्तजापुर में भाजपा प्रत्याशी जयभगवान शर्मा डीडी के समर्थन में एक वाहन चालक प्रचार कर रह था।
उन्होंने बताया कि मुताबिक पत्नी बीमार होने के कारण व्यक्ति ने प्रचार कर रहे वाहन चालक से अवाज धीमी करने को कहा था। आवाज कम न करने पर दोनों में कहासुनी हो गई। बताया गया है कि दोनों में झड़प भी हुई। वहीं वाहन चालक रिंकू व रविंद्र ने उनके साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट का आरोप लगाया है।
प्रचार में जुटे लोगों के इन हमलावरों ने भाजपा प्रत्याशी जयभगवान शर्मा डीडी व नरेंद्र मोदी के होर्डिंग भी फाड़े गाड़ी की शीशे तोड़ डाले। इस घटना को केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने निंदनीय बताया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में होने वाली हार का अंदेशा कांग्रेस को हो गया है। इसी बौखलाहट के चलते कांग्रेसी ओछे हथकंडे अपनाकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर रहे हैं।