फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   prime minister narendra modi kurukshetra rally

ओबामा के सामने उठाया कुरुक्षेत्र का मुद्दा: मोदी

Tue, 07 Oct 2014 12:54 PM IST
Updated Tue, 07 Oct 2014 12:54 PM IST
विज्ञापन
prime minister narendra modi kurukshetra rally

हरियाणा में हिसार के बाद अब कुरुक्षेत्र में पीएम मोदी की चुनावी रैली शुरू हो चुकी है। शुरुआत उन्होंने कुरुक्षेत्र को पर्यटन क्षेत्र बनाने से ही है। मोदी ने कहा कि टैरेज्मि डिवाइड टूरिज्म, टूरिज्म डिवाइड टैरेज्मि, अर्थात टैरेज्मि बढ़ता है तो टूरिज्म खत्म होता है और टूरिज्म बढ़ते ही टैरेज्मि खत्म होने लगता है।

विज्ञापन


अकेला कुरुक्षेत्र ही ऐसा है, जहां से पूरा हरियाणा संचालित होता है। हरियाणा में ऐसी सरकार का क्या फायदा, जो मुझे यहां घुसने नहीं देगी। हरियाणा में भाजपा सरकार बनी तो इसका सीधा फायदा आपको मिलेगा। 5 साल बाद आप मुझसे भी हिसाब मांग सकते हैं और मेरी हरियाणा सरकार से भी।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र को बनाएंगे टूरिज्म का हब

prime minister narendra modi kurukshetra rally

कुरुक्षेत्र रैली में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र को टूरिज्म का हब बनाने की बात कही। मोदी ने बताया कि वे अमेरिका गए तो ओबामा से कुरुक्षेत्र की बात की। चीन और जापान के प्रधानमंत्री आए तो कुरुक्षेत्र की बात कही।

मैंने तीनों को गीता भी भेंट की। मोदी ने कहा कि टूरिज्म एक ऐसा क्षेत्र है, जहां कम पैसा लगता है और कमाई ज्यादा होती है। हमारी कमाई होगी, दूसरे देशों की संस्कृति, सभ्यता से मेल जोल।

मोदी ने कहा कि आतंकवाद बांटता है और टूरिज्म जोड़ता है। कुरुक्षेत्र को टूरिज्म का हब बनाया गया तो हरियाणा विदेशों से जुड़ेगा। हरियाणा विदेशों से जुड़ेगा तो देश विदेशों से जुड़ेगा। लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

पूर्वजों की विरासत यहां आज भी मौजूद

prime minister narendra modi kurukshetra rally

नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने जो विरासत हमें दी है, वह आज भी मौजूद है और अपना अस्तित्व बनाए हुए है। आज भी इस विरासत से लोगों को रोजगार मिलता है। ताजमहल हो या एलोरा की गुफाएं, कुरुक्षेत्र का मैदान हो या दिल्ली का लाल किला।

आज भी लोगों को रोजी-रोटी दे रहे हैं। मोदी ने कहा कि अमेरिका, चीन और जापान ने भारत में लाखों करोड़ रुपयों के निवेश की बात की है। यह पैसा आएगा, कारखाने लगेंगे। सड़कों, रेलों का मार्ग बनेगा। जिससे लोगों को रोजगार मिलेगा।

मोदी ने कहा कि कुरुक्षेत्र में हम सरस्वती के रास्ते की तलाश कराएंगे। सरस्वती का उद्गम मिला तो कुरुक्षेत्र की धरती फिर ह‌री होगी। किसानों को पानी मिलेगा और ज्यादा उत्पादन होगा।

विज्ञापन

हरियाणा में भाजपा सरकार बनना जरूरी

prime minister narendra modi kurukshetra rally

मोदी ने कहा कि लोगों से किए सभी वायदे पूरे होंगे, लेकिन तभी जब भाजपा को हरियाणा में जगह दी जाएगी। अगर लोग किसी दूसरी पार्टी को जगह देंगे तो मुझे हरियाणा में घुसने नहीं दिया जाएगा। फिर मैं आपसे किए वायदे पूरे नहीं कर पाऊंगा।

कांग्रेस तो सिर्फ अपने परिवार का सोचती है। मुझसे 100 दिन का हिसाब मांगती है, अपने 60 सालों में विकास का रोना रोती है, लेकिन मैं जानना चाहता हूं कि विकास कहा है। देश आज भी गरीब के दर पर खड़ा है। आज भी युवाओं के पास रोजगार नहीं है। आज भी किसानों के हाल बेहाल हैं। ऐसे में बताइए विकास कहां है? प्रगति कहां है? सुकून की जिंदगी कहां है?

दामाद जी को जमीन देने का काम फाइनल

prime minister narendra modi kurukshetra rally

हरियाणा के हिसार की चुनावी रैली में पीएम नरेंद्र मोदी ने राबर्ट वाड्रा के बहाने सोनिया गांधी और सीएम हुड्डा पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि हुड्डा जी ने मान लिया है कि हरियाणा में उनकी हार तय है।

हुड्डा ने दामाद जी को जमीन देने का काम फाइनल कर दिया है. उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए यह काम किया है, उनपर उपर से डंडा चला है, वे जानते हैं चुनाव के बाद हरियाणा में ये सब नहीं चलेगा। मुझे विश्वास है, चुनाव आयोग इस तरह के लाभप्रद निर्णयों पर जरूर गंभीरता से विचार करेगा।'

चौटाला पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि हरियाणा में सभी दल पैसे के ठेकेदार हैं और जेलों में जिंदगी गुजारते रहे हैं। रैलियां करके झूठ फैला रहे हैं। जेलों में बैठकर सत्ता पाने का सपना देख रहे हैं, फिर जिंदगी जेल में बीतने का रोना भी रो रहे हैं। क्या उन्हें नहीं पता कि जेलों में सजा मिलती है, सत्ता नहीं। मुझे जेलों में से सर्मथन की जरूरत नहीं। मुझे आपसे समर्थन चाहिए।

साफ-सुथरी सरकार है, साफ-सुथरी सरकार बनाऊंगा

prime minister narendra modi kurukshetra rally

मोदी ने कहा कि मेरी सरकार जनता के समर्थन से चल रही है। मुझे देश की सवा करोड़ जनता का साथ मिल गया है। अब मुझे जेलों से समर्थन नहीं चाहिए। गुंडों और म‌ाफियाओं का साथ नहीं चाहिए। मेरी सरकार साफ सुथरी है।

हरियाणा में भी साफ सुथरी सरकार बनाऊंगा। मोदी ने कहा कि मेरी सरकार विकास करने के लिए हरियाणा में चुनाव लड़ रही है। परिवारशाही का खात्मा करके लोकशाही स्‍थापित करने को चुनाव लड़ रही है। इसलिए झूठे, जेलों में बैठे लोगों की बातों में न आइए।

130 युवकों की शादियां किससे कराएगी कांग्रेस?

prime minister narendra modi kurukshetra rally

हरियाणा में लिंग अनुपात की स्थिति पर बोलते हुए मोदी ने कहा कि देश के सबसे खराब लिंग अनुपात वाले 15 जिलों में से 9 हरियाणा के जिले हैं। पिछले 10 सालों में कांग्रेस यह स्थिति तो बदल नहीं पाई है, विकास क्या खाक करेगी।

हरियाणा में 1000 युवाओं पर 870 युवतियां हैं। बाकी 130 युवकों की शादी किससे कराएगी कांग्रेस। हरियाणा की स्थिति काफी खराब है. क्या बेटियों को कोख में मार देना सही है सरकार आंख बंद करके इसे देखती रही लेकिन अब ऐसा नहीं होने दिया जायेगा। मोदी ने कहा कि हरियाणा की मां-बहनों का भाई दिल्ली में बैठा है। किसी भी बेटी को गर्भ में मरने नहीं दूंगा। मां-बहनों से यह वायदा करता हूं। हरियाणा को कन्या भ्रूण हत्या के कलंक से मुक्त करके रहूंगा।

कांग्रेस का कमल के बिना गुजारा नहीं

prime minister narendra modi kurukshetra rally
कांग्रेस का कमल के बिना नहीं चलता। उसे कमल का सहारा चाहिए। मोदी की फोटो का सहारा चाहिए। यही कारण रहा कि कांग्रेस ने हमारे उम्मीदवार कमल गुप्ता के खिलाफ अस्पताल में काम करने वाले कमल नाम के ‌व्यक्ति को निर्दलीय उम्मीदवार बना दिया।

मोदी ने कहा मुझसे काम का हिसाब मांगने वालों को शर्म आनी चाहिए, वे जो काम 60 साल में नहीं कर पाये वह हमने 60 दिन में कर दिया। उन्होंने कहा कि 14 नवंबर को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहररू का 125 वां जन्म दिवस है। इस अवसर पर सरकार बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरुगक करने का काम करेगी। यह कार्यक्रम 19 नवंबर इंदिरा गांधी के जन्म दिवस तक चलेगा।

हाईफाई का युग, वाईफाई-सफाई दोनों चाहिए

prime minister narendra modi kurukshetra rally

मोदी ने कहा कि हाईफाई का युग है तो वाईफाई भी चाहिए और सफाई भी। कांग्रेस लोगों को, किसानों को गुमराह कर रही है। 60 साल से किसानों को कह रही कि बिजली, पानी देंगे, लेकिन आज तक भी दे नहीं पाई।

भाजपा को देखिए, सरकार बनाते ही प्रधानमंत्री ग्राम सिंचाई योजना लागू कर दी। इसके तहत हम गांव-गांव तक, खेत-खेत ‌तक बिजली, पानी पहुंचाएंगे। मोदी ने कहा कि किसान सुखी होगा तो गांव सुखी होगा। गांव सुखी होगा तो देख सुखी होगा। हमारी सरकार देश के हर ‌किसान को हर जरूरतमंद सुविधा उपल‌ब्‍ध कराएगी। ये मेरा सभी किसानों से वायदा है।

और अंत में मोदी की लोगो से अपील

prime minister narendra modi kurukshetra rally
पीएम नरेंद्र मोदी ने भाजपा प्रत्याशियों को मंच पर बुलाया और लोगों से उन्हें भारी बहुमत से जिताने की अपील की।

साथ ही, एक विशेष आग्रह भी किया कि आप लोग रैली के बाद अपनी पानी की बोतलों को खुद ही उठाकर ले जाएंगे। गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी की करनाल रैली के बाद लोग पानी की बोतलों को रैली स्थल पर ही फेंक गए, जिससे कि काफी गंदगी फैली थी। अमर उजाला.कॉम ने इस मुद्दे को सबसे पहले उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed