फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Prime Minister Narendra Modi is coming to give 'return gift' to Chandigarh, Amit Shah had announced on August 4 itself.

Chandigarh News: चंडीगढ़ को 'रिटर्न गिफ्ट' देने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह ने चार अगस्त को ही कर दी थी घोषणा

Mon, 11 Nov 2024 03:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi is coming to give 'return gift' to Chandigarh, Amit Shah had announced on August 4 itself.
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिसंबर को चंडीगढ़ आ रहे हैं। उनका यह दौरा खास तौर पर ''रिटर्न गिफ्ट'' देने के रूप में माना जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 4 अगस्त को घोषणा की थी कि जिस दिन चंडीगढ़ के सभी थानों में 100 प्रतिशत तीन नए आपराधिक कानून लागू हो जाएंगे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद शहर आकर लोगों को रिटर्न गिफ्ट देंगे। पीएम के आगमन को लेकर चंडीगढ़ में भी तैयारियां जोरों पर हैं। लोगों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी का यह विशेष कार्यक्रम सेक्टर-12 स्थित पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) के एडमिन ब्लॉक के पास फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल को पूरी तरह तैयार किया जा रहा है। इसे सुरक्षित बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कार्यक्रम स्थल के पास पेक की सड़कों को चौड़ा करने का कार्य तेजी से चल रहा है ताकि यातायात व्यवस्था सुगम हो सके। पेक की अंदरूनी सड़कों को चौड़ा करने का कार्य पिछले कई वर्षों से लटका हुआ था लेकिन पीएम के आगमन की सूचना के बाद से इन्हें बनाने का काम शुरू हो गया है। हालांकि, अभी सिर्फ उस तरफ की सड़कें ही बनाई जा रही हैं, जहां पीएम को आना है। इसके अलावा यूटी प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग ने राजिंद्रा पार्क में हेलीकॉप्टर के उतरने के लिए हेलीपैड के पास सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे और लाइटें लगाने का टेंडर भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन


तीन नए आपराधिक कानूनों की करेंगे समीक्षा
प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा देश में लागू किए गए तीन नए आपराधिक कानूनों की समीक्षा से संबंधित है। हाल ही में गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन भी इस मामले को लेकर चंडीगढ़ का दौरा कर चुके हैं। तीन नए कानूनों के तहत आपराधिक मामलों की सुनवाई में तेजी लाने, गवाह सुरक्षा बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की व्यवस्था की गई है। चंडीगढ़ के थानों में 100 प्रतिशत इन कानूनों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के गृह मंत्री ने आदेश दिए थे। अब प्रधानमंत्री इनकी सफलता और भविष्य में इनके क्रियान्वयन के तरीके पर समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार अगस्त को गृहमंत्री ने तीन कानूनों से जुड़े एप का किया था उद्घाटन
गृह मंत्री अमित शाह 4 अगस्त को चंडीगढ़ आए थे। उन्होंने मनीमाजरा में 24 घंटे पानी की परियोजना के साथ तीन नए कानूनों से जुड़े ई साक्ष्य ऐप, ई सम्मन, न्याय श्रुति, न्याय सेतु की ऐप को लांच किया था। सेक्टर-9 स्थित यूटी सचिवालय में पुलिस के जवानों ने अमित शाह के सामने तीन कानूनों के मुताबिक घटनास्थल पर की जाने कार्रवाई का एक डेमो भी पेश किया था।। इस मौके पर शाह ने कहा कि जिस दिन इस शहर के सभी थानों में 100 प्रतिशत तीन कानून लागू हो जाएंगे, उसके बाद खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ आकर इसका रिटर्न गिफ्ट देंगे। पीएम के दौरे से चंडीगढ़ के लोगों को काफी उम्मीद हैं। सभी की नजरें इस ओर हैं कि पीएम क्या रिटर्न गिफ्ट देते हैं।


सुरक्षा के कड़े इंतजाम
प्रधानमंत्री के इस दौरे के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। पूरे कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इसके तहत अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरों और अन्य निगरानी उपकरणों को लगाया जा रहा है ताकि हर गतिविधि पर सख्त नजर रखी जा सके। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और कार्यक्रम स्थल पर आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की कड़ी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed