फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Prime Minister Narendra Modi Haryana Rallies Schedule

मोदी 4 से हरियाणा दौरे पर, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Thu, 02 Oct 2014 02:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Thu, 02 Oct 2014 02:45 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi Haryana Rallies Schedule

पीएम नरेंद्र मोदी विधानसभा चुनाव के प्रचार का आगाज करनाल रैली से करेंगे। वह यहां के हुडा सेक्टर-12 के मैदान में चार अक्तूबर को चुनावी रैली में शामिल होंगे।

विज्ञापन


इस रैली के लिए करनाल लोकसभा के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को न्योता भेजा जाएगा। इसके साथ ही पदाधिकारियो की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है।

भाजपा नेताओं का दावा है कि मोदी की यह रैली हरियाणा में भाजपा के लिए टर्निंग प्वाइंट होगी। शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने कहा कि मोदी की पहली रैली हरियाणा खासकर करनाल में होना महत्वपूर्र्ण है।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश महामंत्री चंद्रप्रकाश कथूरिया को रैली का संयोजक और पानीपत भाजपा के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सलूजा को सह-संयोजक बनाया गया है।

ये सब होंगे मोदी की रैली में

Prime Minister Narendra Modi Haryana Rallies Schedule

करनाल भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक सुखीजा व्यवस्था प्रमुख, जबकि करनाल की मेयर रेनू बाला सह-व्यवस्था प्रमुख होंगी। रैली में करनाल के 870 और पानीपत के 694 बूथों के कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा समर्थक भी हिस्सा लेंगे।

चुघ ने दावा किया कि मोदी की यह रैली हरियाणा विस चुनाव में भाजपा के लिए टर्निंग प्वॉइंट बनेगी। इस मौके पर आजाद उम्मीदवार नरेंद्र कुमार ने अपने साथियों के साथ करनाल से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल खट्टर को समर्थन देते हुए अपना नाम वापस लेने की घोषणा की।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में असंध से भाजपा प्रत्याशी बख्शीश सिंह, नगर निगम की मेयर रेनू बाला गुप्ता, जिलाध्यक्ष अशोक सुखीजा, प्रेस सचिव राजेश शर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed