{"_id":"5bb9326b867a55684a227d12","slug":"prime-minister-narendra-modi-garhi-sampla-rohtak-rally-on-9th-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: 9 अक्टूबर को पीएम की रैली, 12 आईपीएस, 34 एचपीएस, कमांडो संभालेंगे सुरक्षा की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: 9 अक्टूबर को पीएम की रैली, 12 आईपीएस, 34 एचपीएस, कमांडो संभालेंगे सुरक्षा की कमान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 07 Oct 2018 03:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के रोहतक स्थित गढ़ी सांपला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली को लेकर सरकार और पुलिस ने कमर कस ली है। हरियाणा ने जहां प्रधानमंत्री की सुरक्षा और रश एवं ट्रैफिक मैनेजमेंट के मद्देनजर पूरे इंतजामात कर लिए हैं। रैली के दौरान कोई अव्यवस्था या बाधा न हो, इसके लिए अफसरों की ड्यूटियां लगाई गई है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हरियाणा पुलिस की कमांडो फोर्स की दो और एमएपी फोर्स की बीस टुकड़ियां भी मौजूद रहेंगी। सुरक्षा की जिम्मेदारी 12 आईपीएस अफसरों समेत 2000 से अधिक जवानों के कंधों पर रहेगी। डीजीपी और कुछ एडीजीपी रैंक के अफसर भी पूरी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। उधर, हरियाणा सरकार ने 18 एचसीएस अफसरों की ड्यूटियां भी पीएम की रैली में व्यवस्था संभालने के लिए लगाई है।
विज्ञापन
जिन पुलिस अफसरों की ड्यूटियां लगाई गई हैं, उन्होंने शनिवार शाम तक आईजी रोहतक रेंज का रिपोर्ट कर दी है। जबकि एचसीएस अफसर रविवार सुबह डीसी रोहतक को रिपोर्ट करेंगे। इस रैली के दौरान पुलिस महकमे ने बड़ी संख्या में महिला स्टाफ की ड्यूटियां भी लगाई गई है। पीएम मोदी की रैली में सुरक्षा के मद्देनजर 30 पुरुष डीएसपी, 4 लेडी डीएसपी, 60 इंस्पेक्टर, 12 महिला इंस्पेक्टर, 220 एएसआई से इंस्पेक्टर रैंक के कर्मी, 1600 सिपाही व हवलदार, 200 लेडिज सिपाही और हवलदार, 100 ट्रैफिक जवान मौजूद रहेंगे। इस नफरी ने भी शनिवार शाम को एसपी रोहतक को रिपोर्ट कर दी है।
विज्ञापन
इन अफसरों के कंधों पर रहेगी बड़ी जिम्मेवारी
पीएम मोदी की सांपला रैली में जिन आईपीएस और एचसीएस अफसरों के कंधों पर बड़ी जिम्मेवारी रहेगी, उनमें स्पेशल क्राइम ब्रांच के एसपी आश्विन शिनवी, एसपी जींद, अरुण सिंह, एसपी झज्जर, पंकज नैन, एसपी सिरसा हामिद अख्तर, एसपी रेवाड़ी राहुल शर्मा, एसपी सोनीपत प्रतीक्षा गोदारा, एसपी यमुनानगर कुलदीप सिंह, एसपी कमांडो फोर्स कृष्ण मुरारी, एसपी भिवानी गंगाराम पूनिया, एएसपी गोहाना आईपीएस नरेंद्र बिर्जनिया, एसपी पानीपत मनबीर सिंह, एसपी हांसी वीरेंद्र विज, डीसीपी क्राइम गुरुग्राम एचपीएस सुमित कुमार शामिल है। इसी तरह प्रशासनिक व्यवस्था देखने वाले विभिन्न शहरों में तैनात एचसीएस अफसरों में प्रदीप कुमार, वीना हुड्डा, जगनिवास, सुभिता ढाका, विवेक चौधरी, अश्वनी मलिक, सतीश कुमार, गौरव कुमार, महेश कुमार,निर्मल नागर, सुरेंद्र सिंह, सत्वान सिंह मान, अश्वनी कुमार, विजय कुमार, श्वेता सुहाग, आशीष कुमार व मंदीप कुमार शामिल हैं।