फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Primary teachers will surround the directorate and CM residence.

Chandigarh News: प्राथमिक शिक्षक करेंगे निदेशालय और सीएम आवास का घेराव

Mon, 24 Jun 2024 09:16 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 09:16 PM IST
विज्ञापन
Primary teachers will surround the directorate and CM residence.
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा ने किया संघर्ष का एलान
विज्ञापन

चंडीगढ़। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा ने जुलाई के पहले सप्ताह से संघर्ष का एलान किया है। राज्य प्रधान तरूण सुहाग व राज्य संयोजक सुनील बास की अध्यक्षता में हुई राज्यस्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया है। फैसले के अनुसार, चार जुलाई से खंड व जिला स्तर पर सीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर जुलाई के तीसरे सप्ताह में निदेशालय के घेराव के साथ-साथ ही सीएम आवास का भी घेराव किया जाएगा। इसके लिए अभी से अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई हैं।

संघ नेताओं ने आरोप लगाया कि विभाग की नाकामी के चलते जहां आठ साल से प्राथमिक शिक्षक तबादलों की बाट जोह रहे हैं। वहीं, महिलाएं और दिव्यांग शिक्षक भी 2017 से दूरदराज के जिलों में सेवाएं दे रहे हैं। उनका आरोप है कि एसीपी को लेकर मनमाने दोहरे नियम लागू कर रखें हैं एक कैटेगरी को छूट देकर जेबीटी पर जबरदस्ती नए नियम लागू कर रखे हैं। सालों से जानबूझकर केवल जेबीटी के ही प्रमोशन दबाए जा रहे हैं। ऐसे में योग्यता प्राप्त जेबीटी शिक्षक बिना प्रमोशन रिटायर्ड हो रहे हैं। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष विनोद ठाकरान, महासचिव राजेश शर्मा, कोषाध्यक्ष सुनील यादव, झज्जर प्रधान सतपाल भारद्वाज, हिसार प्रधान जयभगवान बडाला, अंबाला प्रधान मदनलाल, भिवानी प्रधान भूपेंद्र चाहर, गुरुग्राम प्रधान अशोक प्रजापति, पंचकूला प्रधान जयपाल दहिया, रूपेंद्र गोयत, योगेन्द्र वर्मा, संजय बुशान राजकुमार सैनी, विवेक शर्मा, सुधीर दलाल समेत सभी जिलों के प्रधान, महासचिव व कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed