{"_id":"5a7c646f4f1c1b05738b647d","slug":"pressure-cooker-blast-in-chandigarh-while-preparing-mid-day-meal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में मिड-डे मील बनाते वक्त फटा कुकर, महिला कर्मचारी झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में मिड-डे मील बनाते वक्त फटा कुकर, महिला कर्मचारी झुलसी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 09 Feb 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
pressure cooker blast chandigarh
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गवर्नमेंट मॉडल हाईस्कूल सेक्टर-44 में मिड-डे मील बनाने के दौरान वीरवार को कुकर फट गया। इसमें मिड-डे मील बनाने वाली एक महिला कर्मचारी झुलस गई। उसे गंभीर हालत में जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया गया है। वहीं, अन्य चार अन्य महिलाओं को भी मामूली चोटें आई हैं। गंभीर घायल रीता का इलाज जीएमसीएच-32 के बर्न वार्ड में चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुकर फटने की आवाज इतनी जोरदार थी कि स्कूल कैंपस में काम कर रहे अन्य कर्मचारी सहित शिक्षक भी सहम गए। माली का काम करने वाले मिथिलेश ने बताया कि सुबह पार्क की सफाई कर रहा था तो एक जोरदार धमाका सुना।
ऐसा लगा कि गैस सिलिंडर फट गया हो और तुरंत रसोईघर की तरफ गया। जब मौके पर पहुंचा तो देखा एक कुकर फटा हुआ था। खाना बनाने वाली महिला बेहोशी की हालत में पड़ी थी। हादसे की सूचना पाकर प्रबंधन व शिक्षक सहित प्रिंसिपल भी मौके पर आई। रसोईघर में इतना धुआं हो गया था कि कोई अंदर जाने की हिम्मत नहीं कर पाया।

धुआं छटने के बाद स्कूल के कर्मचारी अंदर गए और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। स्कूल प्रबंधन के मुताबिक स्कूल के मिड-डे मील किचन में करीब एक हजार बच्चों के लिए खाना बनता है। 60 लीटर के कुकर में दाल और राजमा बन रहा था।
कुकर फटने से एक महिला कर्मी रीता का एक साइड का चेहरा और हाथ बुरी तरह से झुलस गया है। घटना के तुरंत बाद स्कूल के वाहन से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, किचन के सहकर्मियों को भी हल्की चोट आई हैं, जिन्हें इलाज दिया गया।
-आशा रानी, प्रिंसिपल सेक्टर-44 मॉडल स्कूल
स्कूल प्रबंधन को खाना बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण की समय-समय पर जांच होनी चाहिए। अधिकारियों से मुलाकात कर मांग की जाएगी कि मिड-डे मील कर्मियों का बीमा करवाया जाए।
-स्वर्ण सिंह कंबोज, प्रधान यूटी कैडर एजूकेशन कर्मचारी यूनियन