{"_id":"64ddcb1ae0d7948d200a11c3","slug":"press-conference-of-haryana-cm-manohar-lal-in-chandigarh-all-update-in-hindi-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: हरियाणा सरकार ने नियमित की 450 अवैध कॉलोनियां, CM मनोहर लाल बोले-लोगों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: हरियाणा सरकार ने नियमित की 450 अवैध कॉलोनियां, CM मनोहर लाल बोले-लोगों को मिलेगी राहत
Thu, 17 Aug 2023 12:58 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:58 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से 2019 तक 685 अनाधिकृत कॉलोनियों को नियमित किया गया। अनाधिकृत कॉलोनियों में मकान खरीदने पर दिक्कतें आती हैं, इसलिए सरकार ने ये कदम उठाया है। 2014 से पहले की सरकार ने 874 और हमारी सरकार के कार्यकाल के दौरान 1100 से अधिक अनाधिकृत कालोनियों को नियमित किया गया है।
विज्ञापन
पत्रकारों को संबोधित करते सीएम मनोहर लाल।
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार ने 450 अवैध कॉलोनियों को नियमित करने का फैसला लिया है। सीएम मनोहर लाल ने पत्रकारवार्ता में इसकी जानकारी दी। सीएम ने कहा कि अनाधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के बाद इनमें मूलभूत सुविधाओं को भी मुहैया करवाया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Haryana: 38 HCS अधिकारियों को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, सरकार का सेवा समाप्त करने का नोटिस रद्द
विज्ञापन
सरकार ने पंचकूला से महेन्द्रगढ़ और यमुनानगर से सिरसा तक अनाधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने का फैसला लिया है। सीएम ने कहा कि 1856 अनाधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने का काम जारी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से 2019 तक 685 अनाधिकृत कालोनियों को नियमित किया गया। अनाधिकृत कॉलोनियों में मकान खरीदने पर दिक्कतें आती हैं, इसलिए सरकार ने ये कदम उठाया है। 2014 से पहले की सरकार ने 874 और हमारी सरकार के कार्यकाल के दौरान 1100 से अधिक अनाधिकृत कालोनियों को नियमित किया गया है। सीएम ने कहा कि इन कॉलोनियों के लिए हमने अपने बजट में 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था। एक जुलाई 2022 तक कई लोगों ने सेल एग्रीमेंट करवाया था। इस दौरान हमने आगे के लिए इस प्रक्रिया को बंद कर दिया था।