एडीजीपी को राष्ट्रपति पदक, इन्हें मिला पुलिस पदक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी को उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और आठ पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।
राज्य चौकसी ब्यूरो गुड़गांव में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डा. रमेश चंद्र मिश्रा को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। जिन अधिकारियों और कर्मचारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।
उनमें सिरसा के डीएसपी विरेंद्र सिंह, एचएपी के इंस्पेक्टर कमल सिंह, फरीदाबाद के इंस्पेक्टर विरेंद्र सिंह, सब इंस्पेक्टर सुशील कुमार, पंचकूला से सहायक पुलिस निरीक्षक गुरमीत सिंह, अंबाला के सहायक पुलिस निरीक्षक कुलबीर सिंह, पंचकूला के सहायक पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार और फरीदाबाद के सहायक पुलिस निरीक्षक रामकुमार शामिल हैं।
पुलिस अधिकारी ही नहीं लेखक भी है डा. मिश्रा
1989 बैच के हरियाणा काडर के आईपीएस अधिकारी डा. मिश्रा राज्य में कई अहम पदों पर रह चुके हैं। वह पुलिसिंग के साथ-साथ लेखन व खेल में गहन रुचि रखते हैं।
पुलिस और मानवाधिकार पर कई पुस्तकों के लिए उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। 24 साल के सेवाकाल में डा. मिश्रा ने पर्यावरण के क्षेत्र में भी खासा काम किया।
वह समय-समय पर विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक करते रहते हैं। उनके सराहनीय कार्यों पर वर्ष 2007 में गणतंत्र दिवस पर पुलिस मेडल से नवाजा गया था।