फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   President Ramnath Kovind in NIFTM Convocation In Sonipat

सोनीपत पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद, बोले- खेती रोजगार नहीं, बल्कि एक तपस्या

Sat, 10 Feb 2018 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Sat, 10 Feb 2018 08:57 PM IST
विज्ञापन
President Ramnath Kovind in NIFTM Convocation In Sonipat
President Ramnath Kovind in Sonipat - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि खेती कोई रोजगार नहीं है, बल्कि एक तपस्या है। क्योंकि खेती करने वाले पहले मानसून पर नजर रखते हैं तो उसके बाद बाजार पर निर्भर रहते हैं। इस तरह खेती करने वालों को हर जगह तपना पड़ता है।
विज्ञापन


इसलिए कृषि क्षेत्र को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने के लिए खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमशीलता व प्रबंधन की शिक्षा पूरी कर चुके विद्यार्थियों को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को विकसित करने के साथ ही बढ़ावा देने में अपनी भूमिका तय करनी चाहिए। जिससे निर्माण व सेवा क्षेत्र की तरह उनके सहारे देश में कृषि क्षेत्र भी आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो सके।
विज्ञापन


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार को राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमशीलता एवं प्रबंधन संस्थान (निफ्टम) के प्रथम दीक्षांत समारोह में संबोधन कर रहे थे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि देश में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग क्षेत्र के विकसित होने की अपार संभावनाएं हैं और इसको देखते हुए ही खाद्य प्रौद्योगिकी व उद्यमशीलता की बड़ी मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य प्रौद्योगिकी व उद्यमशीलता की शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को असंगठित कृषि क्षेत्र को संगठित करने के साथ ही आर्थिक रूप मजबूती देने को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को विकसित करने के लिए आगे आना चाहिए।

President Ramnath Kovind in NIFTM Convocation In Sonipat
President Ramnath Kovind in Sonipat - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि भारत में पर्याप्त रूप से दूध, अनाज, फल, सब्जी उत्पादन होता है। ऐसे में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग क्षेत्र को आसानी से विकसित व विस्तारित किया जा सकता है। इसके लिए सरकार भी काम कर रही है और सरकार ने काफी योजनाएं भी बनाई हुई हैं।

कहा कि वह दिन अब दूर नहीं है, जब आधुनिक तकनीक के सहारे भारत विश्व के लिए फूड फैक्ट्री बन जाएगा। राष्ट्रपति ने फूड सिक्योरिटी को नेशनल सिक्योरिटी के समान बताते हुए कहा कि फूड सिक्योरिटी बहुत जरूरी हो गई है। इसके लिए भी इस क्षेत्र के शिक्षित युवाओं को अपना लक्ष्य तय करके आगे आना होगा और खेत व किसानों तक पहुंचना होगा।

 इसके अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कृषि क्षेत्र को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ ही खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के बारे में बताया। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने संस्थान से 2012-17 के बीच बीटेक व एमटेक में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनको इस तरह ही भारत निर्माण में भागीदार बनते रहने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed