{"_id":"5a0d98e94f1c1bce408b71d6","slug":"president-ramnath-kovind-at-adampur-air-force-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेना के कारण ही हर नागरिक बिना डर के रात को सोता है: राष्ट्रपति कोविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के कारण ही हर नागरिक बिना डर के रात को सोता है: राष्ट्रपति कोविंद
ब्यूरो/अमर उजाला, आदमपुर(जालंधर)
Updated Fri, 17 Nov 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
President Ramnath Kovind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारतीय सेना की सराहना की। कहा कि हमारी सेनाओं ने सदैव ही देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। भारत का प्रत्येक नागरिक अपने घर में बिना किसी डर और चिंता के सोता है, क्योंकि वह जानता है कि भारत की सीमाओं पर डटे बहादुर जवान देश की रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो पंजाब की इस धरती पर आने के लिए खुद को गौरवान्नवित महसूस कर रहे हैं, क्योंकि पंजाब गुरु, पीरों और बहादुर सैनिकों की धरती है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आदमपुर हवाई सेना केंद्र के 223 स्वाड्रन और 117 हवाई यूनिट को राष्ट्रपति स्टैंडर्ड से सम्मानित किया। राष्ट्रपति कोे हवाई सेना के जवानों ने मार्च पास्ट के जरिये सलामी दी। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने दोनों यूनिटों के अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। सेना के सारंग, ध्रुव हेलीकाप्टरों के साथ-साथ भारतीय हवाई सेना के सूर्या किरण टीम ने दर्शकों का मनोरंजन किया। राष्ट्रपति इस मौके पर दोनों यूनिटों के बारे में एक ब्रोशर का भी विमोचन किया।

राष्ट्रपति ने वायुसेना की ताकत और योग्यता पर गर्व जताते हुए कहा कि जवानों का उत्कृष्ट प्रदर्शन हमारी सेना के प्रशिक्षण और तैयारी का गवाह है। हमारे देश के व्योम प्रहरी होने के साथ-साथ भारतीय वायु सेना मानवहित के कार्यों व आपदा सहायता में सदैव अग्रणी रही है।
इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल वीपी बदनौर, उनकी पत्नी अल्का सिंह, हवाई सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोआ, पंजाब के सिंचाई एवं बिजली मंत्री राणा गुरजीत सिंह, संसद सदस्य चौधरी संतोख सिंह, पूर्व विधायक राजबंश कौर राणा, कमिश्नर जालंधर मंडल राजकमल चौधरी, डिप्टी कमिश्नर वरिंदर कुमार शर्मा, इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस अर्पित शुक्ला, डिप्टी इंस्पेक्टर ऑफ पुलिस जसकरण सिंह, एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर मौजूद थे।