फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   preparing start at Capitol Complex for international yoga day

योग दिवस: 5 दिन पहले ही कैपिटल कॉम्प्लेक्स में बिछने लगा कारपेट

Thu, 16 Jun 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 16 Jun 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
preparing start at Capitol Complex for international yoga day
कैपिटल कांप्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी शुरू - फोटो : amar ujala

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को अभी 5 दिन बाकी हैं, लेकिन कैपिटल कॉम्प्लेक्स में अभी से कारपेट बिछाना शुरू कर दिया गया है। वीरवार को ओपन हैंड मॉन्यूमेंट के पास लगते दोनों गार्डन में कारपेट बिछा दिया गया। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की तरफ से कारपेट बिछाना शुरू किया गया है।

विज्ञापन


लगभग 12 लाख स्क्वेयर फुट एरिया में कारपेट बिछाया जाना है। कारपेट बिछा रहे कर्मचारी ने बताया कि इतने बड़े एरिया को कवर करने में कई दिन लगेंगे। इसलिए अभी से इसे बिछाया जा रहा है। कई दिन से रोज रात को बरसात हो रही है। ऐसे में बरसात से कारपेट भीगने का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन


फिर शुरू हुआ दिखावटी पौधे लगाने का सिलसिला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए कैपिटल कॉम्प्लेक्स में फिर से दिखावटी पौधे लगाए जा रहे हैं। इससे पहले जब फ्रांस के प्रेसिडेंट फ्रांस्वा ओलांद और प्रधानमंत्री मोदी कैपिटल कॉम्प्लेक्स आए थे तब भी कॉम्प्लेक्स में ओपन हैंड मॉन्यूमेंट के पास बहुत से फूलों के पौधे लगाए गए थे, लेकिन कार्यक्रम संपन्न होते ही ये सभी पौधे अनदेखी की भेंट चढ़ गए। एक भी इनमें से हरा नहीं हो पाया। अब दोबारा से पैसे खर्च कर इनमें पौधे लगवाए जा रहे हैं। हॉर्टिकल्चर विंग पहले की लापरवाही से सीख लेती है या नहीं यह तो 21 जून के बाद पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य स्टेज के दोनों ओर पौंड में खिलेंगे कमल
कैपिटल कॉम्प्लेक्स में प्रधानमंत्री मोदी के लिए विधानसभा के दोनों पौंड के बीच स्टेज बनाई गई है। इन दोनों पौंड में कमल खिलाने की भी योजना है। एक पौंड में कमल के कुछ फूल लगाए गए हैं। हालांकि ज्यादातर पौधे मुरझा चुके हैं। बताया जा रहा है कि केंद्रीय आयुष मंत्री के निर्देशों पर होर्टिकल्चर विंग कमल खिलाने की कसरत कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed