फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Preparing meet Amit Shah large campaign CHB Resident Welfare Federation more to be added

एक मुश्त भुगतान के लिए अमित शाह से मिलने की तैयारी, सीएचबी रेजिडेंट वेलफेयर फेडरेशन की बड़ी मुहिम, 10 हजार लोगों को जोड़ा, 40 को और जोड़ा जाएगा

Thu, 01 Oct 2020 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Preparing meet Amit Shah large campaign CHB Resident Welfare Federation more to be added
चंडीगढ़। शहर में एक मुश्त भुगतान की मांग को लेकर एक बड़ी मुहिम की शुरुआत की गई है। इसके तहत सीएचबी रेजिडेंट्स वेलफेयर फेडरेशन ने शहर के 10 हजार लोगों को अपने साथ जोड़ा है और आने वाले दिनों में 40 हजार और लोगों को जोड़ने की तैयारी है। इसके बाद फेडरेशन के पदाधिकारी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मिलेंगे।
विज्ञापन

यह अभियान हाउसिंग बोर्ड के मकानों में दिल्ली की तर्ज पर एक मुश्त भुगतान लागू करवाने और पुनर्वास कॉलोनियों में मालिकाना हक को लेकर है। अब तक 10 हजार लोगों के हस्ताक्षर लिए जा चुके हैं। इसके अलावा फेडरेशन शहर में दो बड़ी आभासी रैली भी करने जा रही है। पहली रैली अक्तूबर माह के अंत में और दूसरी रैली नवंबर के अंत में होगी, जिसमें फेडरेशन की ओर से ज्यादा से ज्यादा लोगों को अभियान से जोड़ा जाएगा। फेडरेशन सेक्टर व कॉलोनियों में आठ जगहों पर यह अभियान चला रही है, जिसमें घर-घर जाकर लोगों के हस्ताक्षर लिए जा रहे हैं। यह अभियान फेडरेशन के खजाना राम, हरजिंदर सिंह, मलकीत सिंह, राकेश ठाकुर, तरसेम शर्मा, आरके मित्तल, वीके निर्मल, संजीव बंसल, जनक गर्ग, सुभाष गुप्ता, होशियार सिंह की ओर से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

मामूली बदलावों पर तंग किया जा रहा: निर्मल दत्त
फेडरेशन के चेयरमैन निर्मल दत्त ने कहा कि प्रशासन की ओर से पुनर्वास योजना के तहत लोगों का पुनर्वास किया जा रहा है, जो अच्छा कदम है, लेकिन यहां पर लोगों ने लाखों रुपये लगाकर अपने मकानों में जरूरत के मुताबिक बदलाव किए हैं, जिन्हें नियमित करने की तरफ प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब-हरियाणा में भी सभी कॉलोनियों को नियमित करने के लिए काम किया जा रहा है, लेकिन यहां पर प्रशासन की ओर से मामूली बदलावों पर लोगों को तंग किया जा रहा है। इसके अलावा इन लोगों को मालिकाना हक भी नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक मुश्त भुगतान की मांग पूरी होने के बाद ही सही मायने में आवश्यकतानुसार बदलाव लागू होगा। उन्होंने कहा कि 100 प्रतिशत बदलावों को नियमित करने की भी उनकी मांग पूरी की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed