फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Preparations underway to hold a special assembly session in Anandpur Sahib

Chandigarh News: आनंदपुर साहिब में विधानसभा का विशेष सत्र लगाने की तैयारी

Fri, 03 Oct 2025 11:56 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Preparations underway to hold a special assembly session in Anandpur Sahib
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में पंजाब सरकार विधानसभा का विशेष सत्र आनंदपुर साहिब में आयोजित करना चाहती है। अगर ऐसा होता है तो यह पहली बार होगा जब विधानसभा का सत्र चंडीगढ़ से बाहर किसी अन्य शहर में लगेगा। सरकार इसके लिए विपक्ष के नेताओं व विधायकों से भी चर्चा करेगी। इस सत्र का प्रारूप कैसा होगा और एजेंडे क्या रहेंगे, यह बाद में तय किया जाएगा। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समागम में गुुरु तेग बहादुर जी की जीवनी पर आधारित एक ड्रोन शो का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान 25 करोड़ की लागत से यहां बनी एक हेरिटेज स्ट्रीट का भी उद्घाटन करेंगे। समागम की भव्यता और कैसे बढ़े, इस पर शुक्रवार को चंडीगढ़ में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। सरकार का दावा है कि इस समागम में एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। बैंस ने बताया कि पंजाब सरकार नौवें गुरु साहिब के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में देशव्यापी समारोह का आयोजन कर रही है। कार्यक्रमों की शुरुआत देश के विभिन्न हिस्सों से निकलने वाले चार नगर कीर्तनों से होगी। एक नगर कीर्तन श्रीनगर (जम्मू और कश्मीर) से, 18 नवंबर को गुरुद्वारा छठी पातशाही से शुरू होगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान नगर कीर्तन में शामिल होंगे,जबकि अन्य तीन मालवा (फरीदकोट और बठिंडा) माझा व दोआबा क्षेत्रों से निकलेंगे। चारों जुलूस 22 नवंबर की शाम को श्री आनंदपुर साहिब में एकत्रित होंगे।
बैंस ने बताया कि इन आयोजनों की आधिकारिक शुरुआत 25 अक्टूबर को दिल्ली के गुरुद्वारा सीस गंज साहिब में अरदास के साथ होगी जिसके बाद उसी शाम गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में कीर्तन दरबार का आयोजन होगा। इसके बाद मुख्य समारोह 23 से 25 नवंबर तक श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित होंगे, जहां दुनिया भर से एक करोड़ से अधिक संगत के आने की उम्मीद है। 19 से 30 नवंबर तक प्रतिदिन 10,000 से अधिक संगत के लिए एक टेंट सिटी स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने बताया कि गुरु जी के जीवन और शहादत को दर्शाया जाएगा और कीरतपुर साहिब से एक विशेष नगर कीर्तन भी आयोजित किया जाएगा। 24 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब में पंजाब विधानसभा का एक ऐतिहासिक सत्र भी आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इस समारोह का समापन हुकमनामा, रसभिना कीर्तन और सरबत दा भला समागम के साथ होगा। इसके साथ ही राज्यव्यापी रक्तदान शिविर और 3.50 लाख पौधों का एक विशाल पौधारोपण अभियान भी आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

सभी जिलों में होंगे लाइट शो
01 से 18 नवंबर तक, पंजाब के सभी 23 जिलों में 9वें गुरु साहिब और उनके समर्पित शिष्यों, भाई मति दास, भाई सती दास और भाई दयाला जी के जीवन पर केंद्रित लाइट एंड साउंड शो आयोजित किए जाएंगे। गुरु तेग बहादुर साहिब जी से जुड़े 130 पवित्र स्थलों चरण छुए पर भी कीर्तन दरबार आयोजित किए जाएंगे। गुरु जी के जीवन से जुड़े अन्य प्रमुख शहरों, जैसे अमृतसर, बाबा बकाला और पटियाला, में भी बड़े आयोजनों की योजना बनाई गई है। 05 अक्टूबर को सीएम आनंदपुर साहिब में एक हेरिटेज स्ट्रीट का शिलान्यास करेंगे और भव्य धार्मिक आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा के लिए धार्मिक पैनल के साथ बैठक करेंगे।

विशेष परिस्थितियों में लग सकता है सत्र

विशेष परिस्थितियों में विधानसभा सत्र को राजधानी से अलग किसी अन्य जिले में आयोजित किया जा सकता है। यह आमतौर पर तब होता है जब कोई आपातकालीन स्थिति या प्राकृतिक आपदा हो। सुरक्षा कारणों के मद्देनजर भी सत्र को सुरक्षित स्थान पर आयोजित किया जा सकता है। इसके अलावा विशेष आयोजनों या समारोहों के चलते भी सत्र को किसी अन्य स्थान पर आयोजित करने का निर्णय लिया जा सकता है। यह निर्णय सामान्यत: राज्य सरकार या विधानसभा अध्यक्ष द्वारा लिया जाता है और इससे संबंधित प्रक्रियाओं का पालन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article