फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Preparations underway for grand celebrations in city temples on Shani Jayanti

Chandigarh News: शनि जयंती पर शहर के मंदिरों में भव्य आयोजन की तैयारी

Fri, 15 May 2026 10:41 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Preparations underway for grand celebrations in city temples on Shani Jayanti
चंडीगढ़। शनि जयंती के अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुबह हवन-पूजन के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत होगी, जबकि शाम को शनिदेव का अभिषेक, भजन-कीर्तन और महाआरती का आयोजन किया जाएगा। सेक्टर-20 स्थित प्राचीन श्री गुग्गामाड़ी हनुमान मंदिर में भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर के प्रमुख पंडित किशोरी लाल ने बताया कि सुबह शनिदेव का अभिषेक होगा और हवन-पूजन के बाद शाम को कीर्तन के उपरांत महाआरती होगी। विशेष आकर्षण के रूप में 31 किलो का केक भी काटा जाएगा। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद व लजीज व्यंजन परोसे जाएंगे। इसी तरह सेक्टर-30 स्थित श्री महाकाली मंदिर में भी शनि जयंती पर विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। मंदिर प्रधान जतिंदर जौहर ने बताया कि सुबह हवन के बाद शाम को शनिदेव की पूजा होगी और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed