फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Preparations to release result of Group-C posts, HSSC opens preference portal for candidates

Haryana: ग्रुप-सी के पदों का परिणाम जारी करने की तैयारी, HSSC ने अभ्यर्थियों के लिए खोला वरीयता पोर्टल

Tue, 01 Oct 2024 09:53 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 01 Oct 2024 09:53 AM IST
सार

आयोग का कहना है कि ग्रुप सी के सभी पदों के रिजल्ट सामूहिक रूप से संसाधित किए जाएंगे। अलग-अलग पदों के लिए कोई अलग रिजल्ट संसाधित नहीं किया जाएगा। एक उम्मीदवार जिसे विभिन्न पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, उसे योग्यता और वरीयता क्रम के आधार पर केवल एक पद के लिए चुना जाएगा।

विज्ञापन
Preparations to release result of Group-C posts, HSSC opens preference portal for candidates
HSSC Group C Result - फोटो : freepik

विस्तार

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) को ग्रुप-सी की लंबित 24 हजार से अधिक भर्तियों का परिणाम जारी करने को लेकर बेशक चुनाव आयोग की अनुमति नहीं मिली हो, लेकिन आयोग अपनी तैयारियां में जुटा है। 
विज्ञापन


अब आयोग ने अभ्यर्थियों के लिए वरीयता पोर्टल खोल दिया है, जिस पर अभ्यर्थी ग्रुप-सी के अपने मनपसंद पदों को भर सकेंगे। 2 अक्तूबर 2024 रात 11:59 बजे तक उम्मीदवार अपनी वरीयता दर्ज करवा सकते हैं। 2 अक्टूबर के बाद किसी भी तरह से वरीयता दर्ज नहीं की जा सकेगी।
विज्ञापन


मेरिट के आधार पर जो भी अभ्यर्थी उसके लिए योग्य होगा, उसकी नियुक्ति उन्हीं पदों पर कराई जाएगी। इस संबंध में आयोग ने नोटिस जारी किया है। वरीयता के लिए भौतिक रूप से किसी भी प्रकार के कोई भी पत्र मान्य नहीं होंगे। केवल पोर्टल के माध्यम से भरी गए वरीयता ही मान्य होंगे। पदों की वरीयता वही अभ्यर्थी भर सकेंगे, जिनको लिखित परीक्षा के लिए शाॅर्टलिस्ट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग्यता-वरीयता के आधार पर होगी नियुक्ति

आयोग का कहना है कि ग्रुप सी के सभी पदों के रिजल्ट सामूहिक रूप से संसाधित किए जाएंगे। अलग-अलग पदों के लिए कोई अलग रिजल्ट संसाधित नहीं किया जाएगा। एक उम्मीदवार जिसे विभिन्न पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, उसे योग्यता और वरीयता क्रम के आधार पर केवल एक पद के लिए चुना जाएगा। उम्मीदवारों का चयन पदों की कुल संख्या के बराबर, उम्मीदवार द्वारा प्रस्तुत योग्यता और वरीयता क्रम के आधार पर किया जाएगा। साथ ही सभी विभागों में सभी पदों के लिए अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग सामूहिक रूप से आयोजित की जाएगी।

24 हजार से अधिक पदों का परिणाम है लंबित

ग्रुप-सी के 24 हजार से अधिक पदों का परिणाम लंबित है। एचएसएससी इन भर्तियों का परिणाम जारी कराने को लेकर चुनाव आयोग से अनुमति मांग चुका है, लेकिन अनुमति नहीं मिली। इसके बाद एचएसएससी ने हरियाणा के मुख्य सचिव को पत्र लिखा और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए परिणाम जारी कराने की अपील की थी। हालांकि, अभी तक मुख्य सचिव की ओर से इस संबंध में कुछ भी निर्देश नहीं मिला है। बावजूद इसके एचएसएससी पूरी तैयारी में हैं।


यदि कोई पद रिक्त रह जाता हैं तो उसका डाटा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पास उपलब्ध होगा, जिससे भविष्य में पुन: विज्ञापन में आसानी होगी। उम्मीदवारों द्वारा इस पोर्टल के माध्यम से जो वरीयता दर्ज करवाई जाएगी, केवल वही मान्य होगी। - हिम्मत सिंह, चेयरमैन, एचएसएससी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed