{"_id":"6a1a0198b9dd36a3ab08b356","slug":"preparations-to-implement-single-window-portal-in-chandigarh-high-level-committee-formed-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1032461-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चंडीगढ़ में सिंगल विंडो पोर्टल लागू करने की तैयारी, हाई लेवल कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चंडीगढ़ में सिंगल विंडो पोर्टल लागू करने की तैयारी, हाई लेवल कमेटी गठित
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रशासन के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने शहर में सिंगल विंडो सिस्टम-एकीकृत पोर्टल लागू करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। यह समिति डिप्टी आयुक्त निशांत कुमार यादव की अध्यक्षता में काम करेगी। इसमें आईटी सचिव डी. कार्तिकेयन, निदेशक अविकेश गुप्ता, स्कूल शिक्षा निदेशक नीतीश सिंगला और एनआईसी के एसआईओ विवेक वर्मा शामिल हैं। जरूरत पड़ने पर अन्य अधिकारियों को भी इसमें शामिल किया जा सकेगा।
समिति का मुख्य उद्देश्य चंडीगढ़ में एकीकृत डिजिटल सेवा प्रणाली विकसित करना है। इससे नागरिकों को अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अधिकतर सेवाएं एक ही पोर्टल पर उपलब्ध हो सकेंगी। प्रशासन का ध्यान प्रक्रियाओं को सरल बनाने पर है। अनावश्यक औपचारिकताओं को कम कर सेवाओं की डिलीवरी तेज की जाएगी।
समिति का कार्य
यह समिति देश के विभिन्न राज्यों में लागू सिंगल विंडो सिस्टम का अध्ययन करेगी। यह सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को चंडीगढ़ में लागू करने के सुझाव देगी। साथ ही विभिन्न सरकारी सेवाओं की बिजनेस प्रोसेस री-इंजीनियरिंग पर भी काम किया जाएगा। इसका लक्ष्य प्रक्रियाओं को आसान बनाना है। समिति का गठन मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद हुआ, जहां तमिलनाडु सरकार की ''सिंपलगोव'' पहल पर चर्चा हुई थी।