फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Preparations to administer oath to Sanjeev Arora as minister, CM Mann meets Governor

Chandigarh News: संजीव अरोड़ा को मंत्रीपद की शपथ दिलाने की तैयारी, राज्यपाल से मिले सीएम मान

Tue, 24 Jun 2025 09:40 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 09:40 PM IST
विज्ञापन
Preparations to administer oath to Sanjeev Arora as minister, CM Mann meets Governor
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में फिर से मंत्रिमंडल के विस्तार की तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात के बाद कहा कि उन्होंने लुधियाना के लोगों के साथ उप चुनाव में वादा किया था, इसलिए संजीव अरोड़ा को अब मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। दो-तीन के अंदर मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।
सीएम मान बुधवार को दिल्ली रवाना हो जाएंगे। लुधियाना और गुजरात उप चुनाव में पार्टी की जीत पर जश्न में वह शामिल होंगे। मान ने कहा कि इससे पहले जालंधर के लोगों के साथ किए वादे को भी पूरा किया था और मोहिंदर भगत को मंत्री पद की शपथ दिलाई थी। इस बार मंत्रिमंडल में और चेहरों को शामिल करने के सवाल पर मान ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं देते हुए कहा कि सभी बातें आज ही उजागर नहीं की जा सकती हैं।
विज्ञापन

मान ने कहा कि पंजाब के मुद्दे उठाने वाले को राज्यसभा भेजा जाएगा और जल्द ही पार्टी नाम की घोषणा करेगी। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल पहले ही राज्यसभा जाने से इंकार कर चुके हैं। संजीव अरोड़ा वर्तमान में राज्यसभा सदस्य हैं, लेकिन अब विधायक चुने जाने के बाद उन्हें मंत्री बनाया जा रहा है। मंत्रिमंडल में एक और चेहरे को शामिल करने की भी चर्चा है। अमृतसर जिले से पहले डॉ. इन्द्रबीर सिंह निज्जर मंत्री थी, लेकिन बाद में उनको हटा दिया था। उनकी दोबारा वापसी हो सकती है। मान के नेतृत्व में यह तीन साल के कार्यकाल के दौरान सातवां फेरबदल होगा। इससे पहले हुए बदलावों में भी क्षेत्रीय समीकरणों और पार्टी प्रदर्शन के आधार पर बदलाव किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



चंडीगढ़ में पार्टी दफ्तर के लिए जगह मांगी
मान ने राज्यपाल के समक्ष चंडीगढ़ में पार्टी दफ्तर के लिए जगह देने का मुद्दा भी उठाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी (आप) का कार्यालय नहीं है। आप एक राष्ट्रीय पार्टी बन चुकी है। हाल ही में हुए उपचुनाव में आप ने लुधियाना और गुजरात में जीत हासिल की है। इसके अलावा गोवा में भी हमारे विधायक हैं। पंजाब में हमारी सरकार भी है और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में पार्टी कार्यालय के लिए हम सभी शर्तें भी पूरा करते हैं। सीएम मान ने कहा कि चंडीगढ़ में कांग्रेस, भाजपा और शिअद का भी दफ्तर है। चंडीगढ़ में पार्टी कार्यालय के संबंध में आज हमने राज्यपाल को पत्र दिया है। इस पर राज्यपाल ने आश्वासन दिया है कि नियम और शर्तों के तहत पार्टी कार्यालय के लिए जगह दी जाएगी।




अकाली दल को बंद कर देना चाहिए काम : मान
मान ने उप चुनाव में शिरोमणि अकाली दल के प्रदर्शन पर कहा कि सिर्फ सुखबीर ही नहीं, बल्कि अकाली दल को ही काम बंद कर देना चाहिए। पिछले उप चुनाव से अकाली दल ने किनारा कर लिया था, लेकिन अब फिर वापस आ गए। शिअद-भाजपा के गठबंधन की चर्चा पर कहा कि दोनों की दोस्ती की चूहे और कछुए जैसी होगी, वो एक दूसरे को मरवाएंगे। मान ने कांग्रेस की गुटबाजी पर कहा कि जिस परिवार में मुखिया की नहीं चलती है, उस घर में अकसर दीवारें निकल जाती है। कांग्रेस का भी यही हाल है। उन्होंने धान की जल्दी बुआई पर कहा कि नमी की समस्या को हल करने के लिए यह प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed