फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Preparations for the Ramlila stalled even before the stage could be set up.

Chandigarh News: रामलीला के मंच सजने से पहले ही अटकीं तैयारियां

Sun, 27 Sep 2026 02:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the Ramlila stalled even before the stage could be set up.
चंडीगढ़। रामलीला के मंच सजने से पहले ही मंचन समितियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शारदीय नवरात्र में होने वाले रामलीला मंचन के लिए नगर निगम, पुलिस और प्रशासन से अनुमति लेने में देरी और पिछले वर्षों की बिजली सुरक्षा राशि वापस नहीं मिलने से कमेटियां परेशान हैं। समय पर अनुमति नहीं मिलने से मंच, लाइटिंग और अन्य तैयारियां प्रभावित होती हैं। शनिवार को सेक्टर-9 के अमर उजाला कार्यालय में चंडीगढ़ केंद्रीय रामलीला महासभा के साथ संवाद में पदाधिकारियों ने सिंगल विंडो सिस्टम, समय पर अनुमति, मैदानों की सफाई और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की मांग उठाई। कार्यक्रम में महासभा के अध्यक्ष भूपिंदर शर्मा, उपाध्यक्ष बीरपाल सिंह नेगी, महासचिव राज किशोर, कैशियर रणवीर बिष्ट के अलावा धर्मपाल बंसल, भूपेंद्र कुमार, बुद्धिचंद डोडियाल, भूपेंद्र डडवाल, सुनीता भट्ट, सुमेधा वशिष्ठ और आनंद प्रसाद शर्मा शामिल हुए।
विज्ञापन

अनुमति समय पर मिले, सुरक्षा राशि भी लौटाएं
रामलीला के लिए नगर निगम, पुलिस और प्रशासन से अनुमति लेने में काफी परेशानी होती है। सिंगल विंडो सिस्टम होना चाहिए। पिछले वर्षों में बिजली के लिए जमा सुरक्षा राशि अब तक वापस नहीं हुई है। मैदान की अनुमति मिलने के बाद भी सफाई कमेटियों को खुद करानी पड़ती है। सुरक्षा के लिए रेत की बोरियों से मोर्चा भी हमें ही बनाना पड़ता है, लेकिन वहां पुलिसकर्मी तैनात नहीं होते।
विज्ञापन

-भूपेंद्र शर्मा, अध्यक्ष, चंडीगढ़ केंद्रीय रामलीला महासभा
नई पीढ़ी को जोड़ना भी चुनौती
रामलीला के पंडाल में नई पीढ़ी को लाना बड़ी चुनौती है। धन संग्रह और चंदा जुटाना भी मुश्किल होता जा रहा है। रामलीला से पहले कई त्योहार होते हैं, ऐसे में लोगों के पास चंदा मांगने जाना कठिन हो जाता है। -राज किशोर, महासचिव, चंडीगढ़ केंद्रीय रामलीला महासभा
विज्ञापन
विज्ञापन

दस साल में काफी बढ़ा रामलीला का बजट
रामलीला कमेटियों को अनुमति देने में देरी नहीं होनी चाहिए। प्रशासन, नगर निगम, पुलिस और अग्निशमन विभाग को आयोजन की जानकारी रहती है, फिर भी कमेटियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पिछले दस वर्षों में रामलीला का बजट भी काफी बढ़ गया है। -

धर्मपाल बंसल, पदाधिकारी, चंडीगढ़ केंद्रीय रामलीला महासभा
शौचालय की व्यवस्था तक नहीं
रामलीला के कलाकारों और दर्शकों के लिए शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होती। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को होती है। -
बुद्धिचंद डोटियाल, पदाधिकारी, चंडीगढ़ केंद्रीय रामलीला महासभा
सेक्टर-46 में होगी रामलीला प्रतियोगिता
महासभा के अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि सेक्टर-46 की श्री बद्री केदार रामलीला कमेटी के मंच पर रामलीला प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता सभी के लिए खुली रहेगी। इसके लिए ड्रॉ निकाला जाएगा, जिसमें तय होगा कि कौन सा मंच अयोध्या और कौन सा जनकपुर बनेगा। राम बरात का शहर में जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed