फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Preparations for the protest being held in front of the Municipal Corporation on April 8 are complete

Chandigarh News: 8 अप्रैल को नगर निगम के सामने दिए जा रहे धरने की तैयारी पूरी

Wed, 02 Apr 2025 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the protest being held in front of the Municipal Corporation on April 8 are complete
चंडीगढ़। फेडरेशन ऑफ यूटी इंप्लाइज एंड वर्कर्स चंडीगढ़ के आह्वान पर कर्मचारियों ने अलग-अलग विभागों में गेट मीटिंग की। पिछले 15 दिनों से गेट मीटिंग चल रही है। यह मीटिंग 8 अप्रैल को नगर निगम कार्यालय सेक्टर-17 के सामने दिए जाने वाले धरने की तैयारी के लिए हो रही है।
विज्ञापन

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 7वें वेतन आयोग का बकाया देने, बोनस व डीए के एरियर का भुगतान करने, विभागों में खाली पड़ी प्रमोशन की पोस्टें शीघ्र भरने, भर्ती व प्रमोशन के नियमों में संशोधन करने, 13 मार्च 2015 की पॉलिसी में संशोधन कर 10 साल की नौकरी पूरी कर चुके सभी डेलीवेज व कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों को पक्का करने, आउटसोर्स कर्मियों को विभाग के अधीन करने व महीनों से लंबित वेतन का भुगतान करने, डीसी रेट में बराबर काम बराबर वेतन के आधार पर फिक्स करने, नगर निगम बागवानी के अधीन चल रहे पार्कों व ग्रीन बैल्ट को सोसाइटी को देने का फैसला रद्द करने, कर्मियों की छटनियां बंद करने, बायोमैट्रिक में आ रही दिक्कतों का समाधान करने सहित अन्य मांगें हैं। गेट रैलियों को फेडरेशन के महासचिव गोपाल दत्त जोशी, प्रधान रघबीर चंद, राजेंद्र कटोच, हरकेश चंद, अमरीक सिंह, गुरमीत सिंह सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed