फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Preparations for making Amritsar and Jalandhar smart cities

जालंधर-अमृतसर को स्मार्ट सिटी बनाने की तैयारी, जानिए कौन करेगा और कैसे?

Tue, 05 Sep 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 05 Sep 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
Preparations for making Amritsar and Jalandhar smart cities
- फोटो : Demo Photo
अमृतसर और जालंधर को स्मार्ट सिटी बनाने की तैयारी तेज कर दी गई है। इसकी दौड़ में शामिल छह कंपनियों के प्रतिनिधियों ने सोमवार को स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों के समक्ष अपना-अपना प्रजेंटेशन दिया।
विज्ञापन


छह अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियों ने दोनों शहरों केकंसल्टेंट के लिए आवेदन किया है। सभी कंपनियों ने दोनों शहरों के लिए अलग-अलग प्रजेंटेशन दिए। इन कंपनियों में केपीएमजी, लुइस बर्गर, रॉयल हैस्कोनिंग, इंटर कॉन्टिनेंटर ट्रांजिट कंपनी, आईपीई ग्लोबल और टाटा कंसल्टेंसी इंजीनियर्स शामिल हैं। प्रजेंटेशन में उन्होंने यह बताया कि वह कैसे इन शहरों को स्मार्ट सिटी बनाएंगी, उनका वर्क प्लान क्या होगा और वे कैसे उसे अंजाम देंगी। कंपनी के माहिरों ने इतने शानदार ढंग से अपनी दावेदारी रखी कि अधिकारी भी हैरान रह गए।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि इस बार प्रतिस्पर्धा बहुत कड़ी है, कंसल्टेंट चुनना आसान नहीं होगा। गौरतलब है कि इससे पहले कंपनियों ने कही एक हजार पेज की अपनी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट सौंपी थी। जिसके बाद विभाग की राज्यस्तरीय तकनीकी कमेटी ने सभी की रिपोर्ट स्टडी की। आखिरी चरण में उन्हें प्रजेंटेशन देने को बुलाया गया था। अब तकनकी कमेटी इनमें से दोनों शहरों केलिए एक-एक कंसल्टेंट चुनेगी। फिर अतिरिक्त मुख्य सचिव और निकायमंत्री के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed