{"_id":"615f560c8ebc3e62494ab350","slug":"preparations-for-conducting-puta-elections-on-27th-or-28th-chandigarh-news-pkl42933804","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुटा चुनाव 27 या 28 को करवाने की तैयारी, डीसी से अनुमति मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुटा चुनाव 27 या 28 को करवाने की तैयारी, डीसी से अनुमति मांगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पुटा चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। 27 व 28 अक्तूबर में से किसी भी दिन चुनाव हो सकते हैं। चुनाव अधिकारी ने इसके लिए डीसी से अनुमति मांगी है। शुक्रवार तक अनुमति मिलने की उम्मीद है।
पिछले साल पुटा चुनाव के लिए अनुमति आसानी से नहीं मिल सकी थी, क्योंकि कोरोना के केस बढ़ रहे थे। दो बार चुनाव स्थगित किए गए। आखिर में चुनाव के लिए अनुमति मिली और करवाए भी गए। बेहतर ढंग से चुनाव हुए। इसी बार भी पुटा सचिव समय से चुनाव करवाने की तैयारी कर रहे हैं। चुनाव अधिकारी प्रो. विजय नागपाल को बनाया गया है। वह पहले से ही चुनाव करवाते आ रहे हैं और काफी अनुभवी हैं। चुनाव अधिकारी ने चुनाव करवाने के लिए दो तिथियां प्रस्तावित करते हुए डीसी को पत्र भेज मंजूरी मांगी है।
विभागों का विलय नहीं होने देगा एक ग्र्रुप
पुटा चुनाव में प्रत्याशी अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हैं। सूत्रों का कहना है कि एक ऐसा ग्रुप बन रहा है जो छोटे विभागों का विलय नहीं होने देगा। वह इसी मुद्दे को लेकर चुनाव में उतरेगा। उनका कहना है कि छोटे विभागों में शिक्षकों की भर्तियां की जाएं, क्योंकि विलय करने से लाभ नहीं होने वाला। इसके अलावा कुछ अन्य मुद्दे भी उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
एक अधिकारी को बड़ा गिफ्ट मिलने का शोर मचा
पीयू के एक अधिकारी कोबड़ा गिफ्ट दिए जाने का शोर पूरे कैंपस में उड़ा है। पुटा चुनाव में एक ग्रुप ने तैयारी की है कि इसका खुलासा करेंगे। जहां-जहां से गिफ्ट लेने की बात सामने आई है, उन विभागों में आरटीआई लगाई जा रही है। हालांकि यह आरोप सार्वजनिक रूप से अभी नहीं किए गए हैं। पुटा चुनाव से पहले सुबूत मिलेंगे तो इसे सार्वजनिक किया जाएगा।