फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Preparations begun for second phase of budget session of Haryana Assembly starting from March 17

Haryana: 17 मार्च से शुरू होगा बजट सत्र का दूसरा चरण, सरकार को घेरने की तैयारियों में जुटा विपक्ष

Mon, 13 Mar 2023 09:40 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 13 Mar 2023 09:40 AM IST
सार

मुख्यमंत्री मनोहर 23 फरवरी को बजट पेश कर चुके हैं और राज्यपाल के अभिभाषण पर भी चर्चा के बाद सदन में जवाब दे चुके हैं। 17 मार्च को प्रश्नकाल से सत्र की शुरुआत होगी और शून्यकाल में कई मुद्दे सदन में गूंजेंगे।

विज्ञापन
Preparations begun for second phase of budget session of Haryana Assembly starting from March 17
हरियाणा विधानसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 17 मार्च से शुरू होने वाले सत्र के लिए सभी दलों ने अपनी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। कांग्रेस और इनेलो ने प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बना ली है। वहीं, सत्ताधारी दल ने आरोपों की काट के लिए पूरा खाका तैयार किया है। पहले की तरह 17 मार्च को भी सदन में जोरदार हंगामे के आसार हैं। कांग्रेस और इनेलो ई-टेंडरिंग, सरपंचों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधेगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर 23 फरवरी को बजट पेश कर चुके हैं और राज्यपाल के अभिभाषण पर भी चर्चा के बाद सदन में जवाब दे चुके हैं। 17 मार्च को प्रश्नकाल से सत्र की शुरुआत होगी और शून्यकाल में कई मुद्दे सदन में गूंजेंगे। पहले चरण में शराब घोटाले में एसईटी की रिपोर्ट नहीं आने को लेकर इनेलो विधायक अभय चौटाला ध्यानाकर्षण प्रस्ताश्लाए थे, लेकिन सदन में इस पर चर्चा नहीं हो पाई थी और डिप्टी सीएम और अभय चौटाला में तीखी बहस भी हुई थी। 17 मार्च से शुरू होने वाले सत्र में बजट एस्टीमेट पर भी चर्चा होगी और प्रदेश पर बढ़ रहे कर्ज को लेकर हंगामा हो सकता है। 18 और 19 मार्च को छुट्टी होगी, जबकि 20 मार्च को मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर वित्त मंत्री बजट पर अपना जवाब देंगे।
विज्ञापन


फिलहाल फील्ड में उतरे हैं नेता
इस समय नेताओं की बात करें तो अधिकतर नेता जनता के बीच में हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपनी टीम के साथ जिलों में जा रहे हैं और लोगों से जनसंवाद करके खुले दरबार लगा रहे हैं। वहीं, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने गढ़ को मजबूती देने में लगे हैं और गांव गांव जाकर 2024 के लिए समर्थन मांग रहे हैं। इसी प्रकार, इनेलो के नेता अभय चौटाला परिवर्तन पदयात्रा निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस का चलो राजभवन कार्यक्रम आज
हरियाणा कांग्रेस का ई-टेंडरिंग, सरपंचों पर लाठीचार्ज और महंगाई समेत अन्य मुद्दों का लेकर सोमवार को चलो राजभवन कार्यक्रम होगा। इसमें प्रदेशभर से कांग्रेस नेता चंडीगढ़ के सेक्टर 9 स्थित पार्टी मुख्यालय में एकत्रित होंगे। यहां से रोष मार्च निकालते हुए हरियाणा राजभवन तक जाएंगे। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान की अगुवाई में कांग्रेसी विधायक राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपेंगे। रोष मार्च को सफल बनाने के लिए सभी कांग्रेसी विधायक अपने अपने क्षेत्रों में लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed