फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Preparation of 10 lakh annual fees from 53 thousands for government medical colleges in Haryana

हरियाणा: सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेगी सालाना फीस, 53 हजार से 10 लाख करने की तैयारी

Thu, 05 Nov 2020 11:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा प्रवीण पाण्डेय, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 05 Nov 2020 11:07 AM IST
सार

  • अभी है 53 हजार रुपये 
  • नीट का रिजल्ट निकलने के बाद दाखिले की प्रतीक्षा में विद्यार्थी

विज्ञापन
Preparation of 10 lakh annual fees from 53 thousands for government medical colleges in Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार ने प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की फीस बढ़ाने का मसौदा तैयार कर लिया है। इसके तहत फीस 53 हजार रुपये सालाना से 10 लाख रुपये की जा सकती है। यह फीस निजी मेडिकल कॉलेजों के लगभग बराबर होगी। वर्तमान में पंजाब में 1.5 लाख, हिमाचल में 60 हजार और चंडीगढ़ में 25 हजार रुपये सालाना फीस है। उधर, सरकार के इस फैसले से चिकित्सा शिक्षा मंत्री अनिल विज नाखुश हैं। हाल ही में नीट का रिजल्ट निकला है, जिसके लिए हरियाणा में अभी काउंसलिंग शुरू नहीं हुई है। तर्क है कि दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को लोन दिलवाने में सरकार मदद करेगी। बाद में लोन की किस्तें भावी चिकित्सक अपने वेतन से दे सकेंगे।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, पहले यह मसौदा तैयार किया जा रहा था कि दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों से दो साल हरियाणा में नौकरी करने का बांड भरवाया जाए। इस संदर्भ में अधिकारियाें की बैठक में चर्चा भी हुई थी, लेकिन यह मामला सिरे नहीं चढ़ सका। सरकार यह चाह रही थी कि वर्तमान में जो विद्यार्थी एमबीबीएस कर रहे हैं, उनके ऊपर भी बांड वाली यह शर्त लागू की जाए, लेकिन ऐसा संभव नहीं था। इस मामले में कानूनी राय भी ली गई लेकिन फिलहाल किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सका है।
विज्ञापन


काउंसलिंग के समय जारी करनी होगी अधिसूचना
बढ़ी हुई फीस इसी वर्ष से लागू होगी तो काउंसलिंग के समय सरकार को इस संबंध में अधिसूचना जारी करनी होगी। इसमें यह बताना होगा कि फीस बढ़ाकर 53 हजार से 10 लाख रुपये कर दी गई है। ऐसे में देश भर से नीट उत्तीर्ण विद्यार्थियों की काउंसलिंग पर नजर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी मेडिकल कॉलेजों में 15 से 18 लाख तक फीस
हरियाणा के निजी मेडिकल कॉलेजों में वर्तमान में 15 से 18 लाख रुपये तक सालाना फीस है, जबकि सभी सरकारी मेेडिकल कॉलेजों में 53 हजार रुपये सालाना है। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में फीस दो लाख है, क्योंकि यहां पर सरकारी मेडिकल कॉलेजों की अपेक्षा सुविधाएं भी अधिक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed