{"_id":"619f8af62d417d4430359b79","slug":"preneet-kaur-should-clarify-his-stand-whether-he-is-in-favor-or-against-congress-says-harish-chaudhary","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरिंदर सिंह की पत्नी से कांग्रेस का सवाल: आप हमारे साथ या खिलाफ, अपना रुख स्पष्ट करें परनीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरिंदर सिंह की पत्नी से कांग्रेस का सवाल: आप हमारे साथ या खिलाफ, अपना रुख स्पष्ट करें परनीत
Thu, 25 Nov 2021 06:45 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 25 Nov 2021 06:45 PM IST
सार
कारण बताओ नोटिस जारी करने के अगले दिन ही कांग्रेस ने परनीत कौर से एक और सवाल का जवाब मांग लिया है। कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि परनीत कौर कांग्रेस के पक्ष में हैं या खिलाफ, वह अपना रुख स्पष्ट करें। बुधवार को कांग्रेस ने परनीत कौर को कारण बताओ नोटिस जारी किया था और सात दिन में जवाब मांगा है।
विज्ञापन
बठिंडा में कांग्रेस नेताओं की बैठक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा के छह विधानसभा हलकों के पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मीटिंग करने के बाद पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता परनीत कौर अपना रुख स्पष्ट करें कि वो कांग्रेस के पक्ष में या विरोध में हैं।
विज्ञापन
मीडिया से बात करते हुए हरीश चौधरी ने कहा कि 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी उस नेता को ही अपना प्रत्याशी बनाएगी जिस पर आम लोग सहमति देंगे। अगर किसी भी नेता को लगता है कि वो सोनिया गांधी, राहुल गांधी या फिर उनसे टिकट हासिल कर लेगा तो वह गलत है। आम आदमी पार्टी का पंजाब में कोई वजूद नहीं है। आप का 2022 में भी 2017 के चुनाव वाला हाल होगा।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए चौधरी ने कहा कि भाजपा के साथ जाने का एलान करने के बाद कैप्टन का असली चेहरा सामने आ चुका। वे पहले से ही भाजपा व अकाली दल की गोद में बैठे थे।
विज्ञापन
पार्टी सुखबीर के खिलाफ उतारेगी तो मैं लड़ूंगा: राजा वड़िंग
हरीश चौधरी के साथ पहुंचे प्रदेश के परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उन्हें शिअद सांसद सुखबीर बादल के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारेगी। इसके लिए वे पूरी तरह से तैयार हैं। वड़िंग ने कहा कि पार्टी को जल्दी ही अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर देना चाहिए ताकि वो समय सिर अपने विधानसभा क्षेत्र में जाकर चुनाव की तैयारी कर सकें।