फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Prediction of Rain on Baisakhi in Punjab and Haryana weather update news

Weather Update: पंजाब-हरियाणा में बैसाखी पर होगी बरसात, 13 अप्रैल से सक्रिय हो रहा है पश्चिमी विक्षोभ

Wed, 10 Apr 2024 10:34 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 10 Apr 2024 10:34 AM IST
सार

बरसात के बीच मौसम विभाग ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसके मुताबिक किसान कटी फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें। सिंचाई, उर्वरक और कीटनाशक का इस्तेमाल न करें। गरज-चमक व आंधी के दौरान बाहर जाने से बचें और पेड़ों के नीचे न खड़े हों। बारिश के दौरान सावधानी से वाहन चलाएं।

विज्ञापन
Prediction of Rain on Baisakhi in Punjab and Haryana weather update news
पंजाब हरियाणा में 13 से बदलेगा मौसम - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब और हरियाणा में इस बार बैसाखी पर बरसात हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 13 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिससे 13 से 15 अप्रैल तक पंजाब और हरियाणा के मौसम में बदलाव दिखेगा। 
विज्ञापन


हरियाणा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। राज्य के सिरसा में अधिकतम तापमान 39.6 और फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार के मुकाबले हरियाणा के तापमान में 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। 13 और 14 अप्रैल को राज्य के सभी जिलों में बारिश होगी। दोनों दिन के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 15 अप्रैल को हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर 40-50 किमी की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं। 
विज्ञापन


बदले मौसम की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। इसके प्रभाव से तीन से चार दिन अधिकतम तापमान में कमी देखी जा सकती है।
मौसम विभाग ने बताया कि पंचकूला को छोड़ अन्य सभी जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। हरियाणा में सबसे गर्म जिला सिरसा दर्ज किया गया। वहीं, मेवात और महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। नारनौल में न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री और मेवात में 20.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed