फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   precaution to be safe from accident in dense fog

धुंध में घर से निकलें तो ध्यान रखें ये खास बातें

Sun, 08 Nov 2015 01:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 08 Nov 2015 01:18 PM IST
विज्ञापन
precaution to be safe from accident in dense fog

सर्दियां शुरू होते ही कोहरे ने कहर ढाना शुरू कर दिया है। ऐसे में अगर आप घर से बाहर निकलें तो खास बातें ध्यान रखें। सड़कों के किनारों पर बनी पीली/सफेद लाइन पर नजर रखें। अपने वाहन को आगे वाले वाहन से उचित दूरी पर चलाएं।

विज्ञापन


वाहनों में फॉग लाइट लगाएं जो धुंध को काटने में मददगार होती है। किसी वाहन को ओवरटेक न करें। वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर एवं रेडियम टेप लगाएं। हेडलाइट्स को लो बीम में रखें। वाहन को सड़क किनारे खड़ा करना पड़े तो भी उसके इंडीकेटर चालू रखें।
विज्ञापन


देखने में आया है कि हिमाचल और कश्मीर में हो रही भारी बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। प्रदेश में शनिवार सुबह मौसम की पहली घनी धुंध का जबर्दस्त असर रहा। अधिकतर जिलों में वाहन रेंग-रेंग कर चले।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र व पानीपत सहित प्रदेश भर में करीब तीन दर्जन वाहन आपस में भिड़ गए। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और अनेक लोग घायल हुए हैं। मौसम के पलटने से दिन और रात के तापमान में भी गिरावट आई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस बार एक महीना पहले ही धुंध का असर दिखने लगा है।

आमतौर पर दिसंबर में इस तरह की धुंध देखने को मिलती थी। धुंध की वजह से सुबह 10 बजे तक जीरो विजिबिलिटी रही। धुंध के कारण कई जिलों में ट्रेनें निर्धारित समय से लेट पहुंची। कुरुक्षेत्र जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग और ऊमरी-इंद्री रोड पर करीब दो दर्जन वाहन हादसे का शिकार हो गए। इससे करीब 10 लोग घायल हो गए।


लंबी दूरी की गाड़ियां लेट

धुंध ने ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दी। कई जिलों में शनिवार को अप व डाउन की एक दर्जन से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से पहुंची। जिससे रेल यात्रियों को स्टेशन पर ट्रेनों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा है। हिमालय क्वीन, ऊंचाहर एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, हीरा कुंड एक्सप्रेस, दादर एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, शान-ए पंजाब सहित कई गाड़ियां एक से दो घंटे देरी से पानीपत स्टेशन पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed