फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pre monsoon rain from 22 june

22 तक प्री मानसून चंडीगढ़ में दे सकता है दस्तक

Tue, 13 Jun 2017 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 13 Jun 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
pre monsoon rain from 22 june
बारिश्‍ा - फोटो : File Photo
स बार मानसून के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जो संभावनाएं बन रही हैं, उसके मुताबिक मानसून तय समय से पहले पहुंच सकता है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि 21 व 22 जून को प्री मानसून की बौछारें आ सकती हैं, जबकि मानसून 27 जून के आसपास।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में 28 जून के आसपास मानसून पहुंचता है। इसमें एक से दो दिन की देरी हो जाती है। 12 जून को मानसून तेजी से बढ़ा है।  पिछले साल दो जुलाई को मानसून ने चंडीगढ़ में दस्तक दी थी। जो तय समय से चार दिन देरी से पहुंचा था। सुरेंद्र पाल का कहना है कि अभी तक के जो हालात उससे तो यही अंदाजा लग रहा है इस बार तय तारीख पर मानसून आ सकता है। हालांकि सटीक जानकारी जून के तीसरे हफ्ते में पता चल जाएगा।
विज्ञापन


प्री मानसून से बढ़ेगी गर्मी
प्री मानसून से पहले गर्मी बढ़ने की संभावना है। अगले तीन दिन तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। सोमवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार से तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार व शुक्रवार को 41 डिग्री तक तापमान दर्ज किया जा सकता है। 14 व 15 जून को हरियाणा व पंजाब में लू की चेतावनी जारी की गई है। 17 जून से थोड़ी राहत मिलेगी। इस दौरान हरियाणा व पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है, लेकिन इससे फिलहाल ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed