फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pre-Bid for Discussion on Request for Proposal (RFP) for Solid Waste Processing Plant at Daddumajra

Chandigarh: वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट लगाने से पहले कंपनियों ने मांगा VGF, हाईपावर कमेटी का इनकार

Tue, 18 Jul 2023 11:41 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 18 Jul 2023 11:41 AM IST
सार

प्री बिड बैठक का आम आदमी पार्टी ने बहिष्कार किया। बैठक के लिए एरिया पार्षद कुलदीप सिंह टीटा को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन वह शामिल नहीं हुए। कुलदीप ने कहा कि जब उनकी बात सुनी ही नहीं जाती, तो ऐसी बैठकों में शामिल होने का क्या फायदा।

विज्ञापन
Pre-Bid for Discussion on Request for Proposal (RFP) for Solid Waste Processing Plant at Daddumajra
डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड - फोटो : फाइल

विस्तार

चंडीगढ़ के डड्डूमाजरा में लगने वाले 550 टीडीपी के इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट के रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) पर चर्चा के लिए प्री-बिड बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सलाहकार धर्मपाल ने की। देशभर की कुल आठ कंपनियों के प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए। कुछ कंपनियों ने वायबिलिटी गैप फंडिंग (वीजीएफ) की राशि को प्लांट के शुरू होने से पहले देने की मांग की, जिसे हाईपावर कमेटी की तरफ से मना कर दिया गया। इसके अलावा भी कई अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


बैठक में देशभर की कुल 8 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। गोवा में उस प्लांट को चलाने वाली कंपनी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जिस प्लांट को देखने के लिए नगर निगम के पार्षद गोवा गए थे। सभी कंपनियों की तरफ से एक-एक करके आरएफपी पर आपत्ति व सुझाव दिए गए। नगर निगम ने योग्यता तय की थी कि आवेदनकर्ता का सूखे और गीले दोनों तरह के कचरे को प्रोसेस करने का अनुभव होना चाहिए, जिस पर कुछ कंपनियों ने रियायत देने की मांग की। कहा गया कि अलग-अलग अनुभव वाली कंपनियों को भी मौका देना चाहिए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab News: पाकिस्तान से आए ड्रोन ने फेंकी नशे की खेप, तरनतारन में खेतों से 2.350 किलो हेरोइन बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा नगर निगम की तरफ से पहले तय किया गया था कि टेंडर मिलने के दो साल के अंदर संबंधित कंपनी को प्लांट शुरू करना होगा। बैठक में कुछ कंपनियों की तरफ से कहा गया कि प्लांट लगाने के लिए पर्यावरण अनुमति लेने में ही कई महीने लग जाते हैं। सुझाव दिया गया कि इस नियम में संशोधन करना चाहिए और पर्यावरण मंजूरी मिलने के बाद दो साल का समय तय किया जाना चाहिए, जिस पर हाई पावर कमेटी के सदस्य भी सहमत नजर आए। अधिकारियों का कहना है कि प्लांट के लिए पर्यावरण मंजूरी मिलने में ज्यादा समस्या नहीं आएगी, क्योंकि जिस जगह पर प्लांट लगना है वह पहले से ही इसी काम के लिए तय है।


बैठक का आम आदमी पार्टी ने किया बहिष्कार
प्री बिड बैठक का आम आदमी पार्टी ने बहिष्कार किया। बैठक के लिए एरिया पार्षद कुलदीप सिंह टीटा को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन वह शामिल नहीं हुए। कुलदीप ने कहा कि जब उनकी बात सुनी ही नहीं जाती, तो ऐसी बैठकों में शामिल होने का क्या फायदा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी डड्डूमाजरा में लगने वाले इस प्लांट के खिलाफ है। गोवा में भी जो प्लांट पार्षद देखकर आए हैं वह रिहायशी इलाके से काफी दूर है। ऐसे में चंडीगढ़ में भी प्लांट रिहायशी इलाके से दूर लगना चाहिए, क्योंकि डड्डूमाजरा के लोग पहले ही कई तरह की बीमारियों से ग्रसित है।

कंपनियां 14 अगस्त दोपहर दो बजे तक लगा सकेंगी बोली
नगर निगम ने डड्डूमाजरा में 17 साल के लिए मौजूदा तीन गारबेज ट्रांसफर स्टेशनों-सह-सामग्री रिकवरी सुविधाओं (जीटीएस-सह-एमआरएफ) के ऑपरेशन और मैनेजमेंट के साथ डिजाइन-निर्माण-वित्त-संचालित-हस्तांतरण (डीबीएफओओटी) आधार पर 550 टीडीपी क्षमता के इंटीग्रेटेड म्युनिसिपल सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना के लिए रियायत ग्राही के चयन के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल जारी की है। इसके लिए 25000 रुपये निविदा शुल्क और करीब पांच करोड़ रुपये ईएमडी रखी गई है। ऑनलाइन बोली जमा करने के लिए कंपनियां 14 अगस्त दोपहर दो बजे तक बोली लगा सकेंगी। 14 अगस्त को ही दोपहर करीब 3:00 बजे बोलियां खोली जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed