Punjab News: पाकिस्तान से आए ड्रोन ने फेंकी नशे की खेप, तरनतारन में खेतों से 2.350 किलो हेरोइन बरामद
बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक बीएसएफ जवानों ने सोमवार रात तरनतारन जिला में फेंसिंग के पास गश्त के दौरान ड्रोन के जरिए कुछ गिराए जाने की आवाज सुनी। इसके बाद जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया। मंगलवार सुबह 6.45 बजे जवानों ने फेंसिंग के पास सर्च अभियान शुरू किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने तरनतारन के गांव खुर्द के एक खेत से हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया है। बीएसएफ ने मंगलवार सुबह सर्च अभियान चलाया। पैकेट से दो किलो 350 ग्राम हेरोइन मिली है। बीएसएफ अधिकारियों ने जांच के बाद हेरोइन का पैकेट पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
बीएसएफ प्रवक्ता मुताबिक जवानों ने सोमवार की रात तरनतारन जिला में फेंसिंग के पास गश्त के दौरान ड्रोन के जरिये कुछ गिराए जाने की आवाज सुनी। इसके तुरंत बाद ही जवानों ने आवाज की दिशा में फायरिंग की और पूरे इलाके को घेर लिया। बल के अधिकारियों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी।
यह भी पढ़ें: Punjab: लुधियाना के ज्वेलर का 6 करोड़ का सोना दिल्ली में खुर्द-बुर्द, शिवसेना नेता और बेटे की मिलीभगत आई सामने
बीएसएफ जवानों ने मंगलवार सुबह 6:45 बजे फेंसिंग के पास सर्च अभियान शुरू किया। इस दौरान बीएसएफ ने सीमांत गांव कलसियां खुर्द के एक खेत से पीले रंग के टेप में लिपटा एक पैकेट बरामद किया। इसमें दो किलो 350 ग्राम हेरोइन थी।
बीएसएफ ने भिंडी सैंदा थानाक्षेत्र से पकड़ा ड्रोन
उधर, अमृतसर में बीएसएफ जवानों ने भिंडी सैंदा थानाक्षेत्र में गश्त के दौरान एक ड्रोन बरामद किया है। बीएसएफ के कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर संजय कुमार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। बीएसएफ के इंस्पेक्टर संजय कुमार ने भिंडी सैंदा थाने की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों को चार बैटरी युक्त एक ड्रोन मिला। इसे तस्करों को हेरोइन भेजने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। सब-इंस्पेक्टर रछपाल सिंह ने बताया कि ड्रोन को कब्जे में लेने के बाद फिलहाल अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले में जांच की जा रही है।