फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pratap Singh Bajwa targeted AAP government after the arrest of Sukhpal Khaira

प्रताप बाजवा का हमला: बोले- भगवंत मान सोचते हैं... वह हमेशा सरकार में रहेंगे, मगर उनकी भी सत्ता जाएगी

Fri, 29 Sep 2023 05:32 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 29 Sep 2023 05:32 PM IST
सार

कांग्रेस के पंजाब प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह वड़िंग ने कहा कि सुखपाल सिंह खैरा को एक पुराने मामले में प्रतिशोध की राजनीति के तहत गिरफ्तार किया गया है। हम पहले खैरा से मिलेंगे और उनसे मिलने के बाद तय करेंगे कि हमें क्या करना है। यह बदला लेने के लिए किया जा रहा है।

विज्ञापन
Pratap Singh Bajwa targeted AAP government after the arrest of Sukhpal Khaira
फाजिल्का पहुंचे कांग्रेस नेता।

विस्तार

पंजाब में कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी से सियासत गरमा गई है। फाजिल्का के अपराध जांच एजेंसी (सीआईए) थाने में बंद सुखपाल खैरा से मिलने प्रताप सिंह बाजवा पहुंचे तो उन्हें मुलाकात करने नहीं दिया गया। इसके बाद उन्होंने इस कार्रवाई के खिलाफ सड़क पर कानूनी तौर से लड़ने का आह्वान किया।

विज्ञापन


विधायक खैरा की गिरफ्तारी का मामला उस समय सियासी तूफान में बदल गया, जब पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और प्रताप सिंह बाजवा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता फाजिल्का सीआईए कार्यालय के बाहर जुटे लेकिन शासन ने उन्हें मिलाने से मना कर दिया।
विज्ञापन


प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि आज पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ फाजिल्का में विधायक सुखपाल खैरा से मिलने पहुंचे। पुलिस ने हमें उनसे मिलने से रोक दिया। हम आप पार्टी के इस प्रतिशोध से कानूनी तौर पर और सड़कों पर लड़ेंगे। इस तरह की दबाव की राजनीति से हम डरेंगे नहीं। उन्होंने पुलिस स्टेशन के बाहर पत्रकारों से बातचीत में बाजवा ने कहा कि वे भगवंत मान की कार्रवाई की निंदा करते हैं। मान सोचते हैं कि वह हमेशा सरकार में रहेंगे लेकिन वह गलत हैं। सभी को जाना होता है और उनकी सरकार भी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाजवा ने कहा कि चूंकि मैं विपक्ष का नेता हूं इसलिए खैरा से मिलना हमारा संविधानिक अधिकार है। हमें पुलिस अधिकारियों की हिरासत में उनसे मिलना था लेकिन उन्होंने हमें अनुमति नहीं दी। यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी और हम उन्हें यह बताना चाहते थे कि कांग्रेस पार्टी का हर नेता उनके साथ है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस नेता बठिंडा में धरना दे रहे हैं। इस बीच पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि हम अंत तक लड़ेंगे।

पंजाब कांग्रेस प्रमुख वड़िंग ने कहा कि सुखपाल सिंह खैरा को एक पुराने मामले में प्रतिशोध की राजनीति के तहत गिरफ्तार किया गया है। हम पहले खैरा से मिलेंगे और उनसे मिलने के बाद तय करेंगे कि हमें क्या करना है। यह बदला लेने के लिए किया जा रहा है। इसके साथ ही सूबे के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पंजाब पुलिस और मुख्यमंत्री भगवंत मान की बेहद कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब में इस तरह की स्थिति कभी नहीं देखी थी।

इस दौरान पूर्व विधायक दविंदर घुबाया, पूर्व सांसद शेर सिंह घुबाया, कैप्टन संदीप संधू मौजूद रहे। बता दें कि पंजाब पुलिस ने बीते गुरुवार को कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा को 2015 के ड्रग्स तस्करी मामले में चंडीगढ़ स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था और बाद में फाजिल्का की जलालाबाद अदालत में पेश किया था। जहां से कोर्ट ने उन्हें दो दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed