{"_id":"65171ffccf4671beb70767d3","slug":"pratap-singh-bajwa-said-aap-turned-punjab-into-a-police-state-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: प्रताप सिंह बाजवा बोले- आप ने पंजाब को पुलिस राज्य में बदला, बेरहमी से दबाई जा रही असंतोष की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: प्रताप सिंह बाजवा बोले- आप ने पंजाब को पुलिस राज्य में बदला, बेरहमी से दबाई जा रही असंतोष की आवाज
Sat, 30 Sep 2023 12:39 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:39 AM IST
सार
प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि सुखपाल सिंह खैरा ने हमेशा आप सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई है। हाल ही में एक एक्स पोस्ट में उन्होंने आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को कठघरे में खड़ा किया था। ऐसा लगता है कि इसी बात ने आप सरकार को सबसे ज्यादा परेशान किया है।
विज्ञापन
प्रताप सिंह बाजवा।
- फोटो : @Partap_Sbajwa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पर राज्य को एक पूर्ण पुलिस राज्य में बदलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सूबे में असंतोष की आवाज को बेरहमी से दबाया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधियों के लोकतांत्रिक अधिकारों का सरासर उल्लंघन किया जा रहा है। सीआईए स्टाफ फाजिल्का ने वरिष्ठ कांग्रेस नेतृत्व के एक प्रतिनिधि को गिरफ्तार विधायक सुखपाल सिंह खैरा से मिलने नहीं दिया। आप सरकार अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है और अब वह तुच्छ प्रतिशोध की राजनीति कर रही है। पंजाब कांग्रेस इस तरह के दबाव की रणनीति के आगे नहीं झुकेगी।
विज्ञापन
बाजवा ने कहा कि खैरा ने हमेशा आप सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई है। हाल ही में एक एक्स पोस्ट में उन्होंने आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने चड्ढा से स्पष्टीकरण मांगा कि वह अपनी नवविवाहित पत्नी परिणीति चोपड़ा को चार कैरेट की हीरे की (महंगी) अंगूठी उपहार में देने में कैसे कामयाब रहे, क्योंकि 2020-21 के आईटीआर के अनुसार उनकी आय सिर्फ 2.44 लाख है।
विज्ञापन
बाजवा ने कहा कि ऐसा लगता है कि इसी बात ने आप सरकार को सबसे ज्यादा परेशान किया है। जवाबदेह होने के बजाय, आप सरकार ने कठोर से कठोर तरीके से उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया, जिसे पंजाब कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कपूरथला के दो भाइयों ने हाल ही में जालंधर के एसएचओ नवदीप सिंह द्वारा कथित तौर पर अपमानित किए जाने के बाद आत्महत्या कर ली।
आप ने आरोपी एसएचओ को भागने के लिए पर्याप्त समय दिया। सरकार अभी तक उसे गिरफ्तार करने में कामयाब नहीं हुई है। मुक्तसर के वकील के साथ मारपीट और अपमान के मामले में आप सरकार ने वकील बिरादरी द्वारा सरकार पर दबाव बनाए जाने के बाद ही कार्रवाई की।