फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pratap Singh Bajwa replied to Punjab CM on SYL issue

Punjab: प्रताप बाजवा ने सीएम मान से पूछा- जब सर्वे टीम पंजाब आएगी तो क्या करेंगे? सरकार का रुख स्पष्ट करें

Thu, 12 Oct 2023 01:03 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 12 Oct 2023 01:03 AM IST
सार

प्रताप सिंह बाजवा ने लिखा कि क्या आप उस सर्वेक्षण को रोकने में मदद करेंगे और बताएंगे कि आपकी कानूनी टीम ने पानी पर सुप्रीम कोर्ट में पंजाब के मामले को कमजोर क्यों किया?

विज्ञापन
Pratap Singh Bajwa replied to Punjab CM on SYL issue
प्रताप सिंह बाजवा। - फोटो : @Partap_Sbajwa

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने भी सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को कड़ा जवाब दिया है। मुख्यमंत्री के ट्वीट के जवाब में बाजवा ने लिखा- 'महाराजा, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर जब एसवाईएल के सर्वे के लिए टीम पंजाब आएगी तो सबसे पहले इस पर अपनी पार्टी और सरकार का रुख स्पष्ट करें। क्या आप उस सर्वेक्षण को रोकने में मदद करेंगे और बताएंगे कि आपकी कानूनी टीम ने पानी पर सुप्रीम कोर्ट में पंजाब के मामले को कमजोर क्यों किया?' बाजवा ने लिखा कि आपके गांव के लोग चर्चा करते हैं कि जब आप खाल पर ड्यूटी करते थे तो अक्सर लोग आपको खेत से उठाकर शाम को घर छोड़कर आते थे। 

विज्ञापन


बाजवा ने लिखा कि देखना कहीं अब फिर उसी तरह पंजाब का पानी आपकी नाक के नीचे से हरियाणा में न चला जाए जैसे पड़ोसी आपके पानी की बारी खुद ले जाते थे। बाजवा ने तल्ख लहजे में लिखा कि भगवंत शाह, अगर आपमें थोड़ी भी शर्म होती तो आप पंजाब छोड़कर अपने आका के ड्राइवर नहीं बनते और पंजाब के विमान को हर दिन दूसरे राज्यों में नहीं ले जाते। क्या यह पंजाब के खजाने की लूट नहीं है? पंजाब आपके जवाब का इंतजार कर रहा है।

विज्ञापन

मानसून सत्र और शीतकालीन सत्र मिटाने की परिपाटी शुरू: बाजवा

बाजवा ने बुधवार को विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां को पत्र लिखा और विधानसभा सत्र के बदलते तौर-तरीकों पर चिंता जताई है। उन्होंने लिखा है कि वह मौजूदा आप सरकार के दौरान पिछले करीब दो साल से विधानसभा सत्र बार-बार छोटी अवधि के लिए बुलाए जाने से चिंतित हैं। सत्र के लिए जारी नोटिस ने हमारी सामूहिक स्मृति से मानसून सत्र और शीतकालीन सत्र जैसे नियमित रूप से आयोजित सत्रों के महत्व को प्रभावी ढंग से मिटा दिया है। बाजवा ने कहा कि मुख्यमंत्री विपक्ष के सदस्यों के बारे में अभद्र भाषा का बेरोकटोक इस्तेमाल करते हैं, जो धक्केशाही के समान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहस के आयोजन से टैगोर थियेटर प्रबंधन का इन्कार

चंडीगढ़ के जाने-माने टैगोर थियेटर प्रबंधन ने एक नवंबर को राजनीतिक बहस कराने के लिए थियेटर किराए पर देने से इन्कार कर दिया है। राज्य सरकार ने चंडीगढ़ में टैगोर थियेटर प्रबंधन से एक नवंबर को स्थान मांगा था। यूटी चंडीगढ़ के सांस्कृतिक मामलों के सचिव सौरभ अरोड़ा ने बुधवार को बताया कि नियमों के मुताबिक टैगोर थियेटर में राजनीतिक बहस नहीं कराई जा सकती। इसका उद्देश्य कला और संस्कृति को बढ़ावा देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed