फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pranab Mukherjee awarded the best schools, teachers in the country

पूर्व राष्ट्रपति ने देश के श्रेष्ठ स्कूलों, अध्यापकों को किया सम्मानित

Thu, 01 Feb 2018 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Thu, 01 Feb 2018 09:41 AM IST
सार

Pranab Mukherjee awarded the best schools, teachers in the country

विज्ञापन
Pranab Mukherjee awarded the best schools, teachers in the country
डॉ. प्रणब मुखर्जी को सम्मानित करते एलपीयू चेयरमैन रमेश मित्तल, चांसलर अशोक मित्तल व रश्मि मित्तल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को दिल्ली में देशभर से चुने गए श्रेष्ठ स्कूलों, केंद्रों, अध्यापकों, प्रशिक्षकों और विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की ओर से शुरू किए गए ट्रांसफार्मिंग एजुकेशन अवार्ड के तहत पूर्व राष्ट्रपति ने स्कूलों व कोचिंग सेंटर को टीचिंग ग्रांट स्वरूप और अध्यापकों, प्रशिक्षकों व विद्यार्थियों को बतौर अवार्ड एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार बांटे। इस मौके पर लवली ग्रुप के चेयरमैन रमेश मित्तल, एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल और प्रो. चांसलर रश्मि मित्तल भी मौजूद थे।
विज्ञापन


डॉ. प्रणब मुखर्जी ने कहा कि वे एलपीयू के इस अनूठे प्रयास की प्रशंसा करते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह के प्रयासों से ही देश की शिक्षा में गुणवत्ता आएगी और प्रगति होगी। उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि इन अवार्ड से शिक्षा के पहले दर्जे से ही अभूतपूर्व और रचनात्मक परिणाम सामने आएंगे। डॉ. मुखर्जी ने भारतीय समाज के सभी वर्गों से आग्रह किया कि वे शिक्षा संबंधित नवीनतम प्रयासों की ओर से आम लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरें।
विज्ञापन


चांसलर अशोक मित्तल ने पूर्व राष्ट्रपति का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे सभी विजेताओं को बधाई देते हैं और उन सभी विद्यार्थियों को धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने वोटिंग में भाग लिया। इस मौके पर 8 स्कूलों को बेस्ट परफॉर्मिंग स्कूल के तौर पर सम्मानित किया गया। जबकि एक विद्यार्थी को स्टेट टॉपर और 7 अन्य विद्यार्थियों को जिला टॉपर घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed