फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Praksh Singh Badal about Iraq Crisis

'सुरक्षित हैं इराक में फंसे सभी पंजाबी'

Sun, 22 Jun 2014 03:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 22 Jun 2014 03:51 PM IST
विज्ञापन
Praksh Singh Badal about Iraq Crisis

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने शनिवार को कहा कि इराक में फंसे सभी पंजाबी सुरक्षित हैं तथा वह उनकी सुरक्षित घर वापसी के लिए भारत सरकार से निरंतर संपर्क बनाए हुए हैं। उनके अनुसार केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सुबह फोन पर उन्हें बताया कि इराक में सभी पंजाबी पूरी तरह सुरक्षित हैं।

विज्ञापन


बादल ने कहा कि इस गंभीर मसले पर सभी पंजाबी चिंतित हैं। उन्होंने भारत सरकार को यात्रा के वैध दस्तावेज और इमिग्रेशन पेपरों से संबंधित औपचारिकताओं को एक तरफ रखकर भारतीयों विशेषकर पंजाबियों को वापस अपने देश लाने के लिए कहा है।
विज्ञापन


इराक में फंसे पंजाबियों की घर वापसी का खर्च उठाने की घोषणा के बाद पंजाब सरकार ने उनकी कुशलता पूछने के लिए उनके रिश्तेदारों द्वार किए गए टेलीफोनों के बिलों का भुगतान करने का भी मुख्यमंत्री बादल ने ऐलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बादल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि इस कार्य के लिए प्रभावित परिवारों द्वारा खर्च की जाने वाली सारी राशि का भुगतान उनके द्वारा क्लेम करने पर कर दिया जाए।

514 पंजाबियों के फंसे होने की सूचना

Praksh Singh Badal about Iraq Crisis

पंजाब सरकार द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम में पहुंचे फोन काल्स के द्वारा अभी तक 514  पंजाबियों के इराक में फंसे होने की सूचना पहुंची है। फोन करने वालों में पीड़ित परिवारों सहित इराक में फंसे कुछ लोग भी शामिल हैं। इस संबंध में विदेश मंत्रालय को सूचना भेज दी गई है।

पंजाब के प्रवासी मामलों संबंधी मंत्री जत्थेदार तोता सिंह ने यह जानकाररी देते हुए बताया कि नियंत्रण कक्ष द्वारा एकत्र की गई जानकारी के अनुसार इराक में फंसे व्यक्तियों में 36 गुरदासपुर, 15 एसबीएस नगर, 40 जालंधर, 35 पटियाला, 224 होशियारपुर, 35 कपूरथला, 10 लुधियाना, 7  बरनाला, 37 रोपड़, 5 पठानकोट, 13 फतेहगढ़ साहिब, 39 अमृतसर, 3 बठिंडा, 1 मोगा, 8 एसएएस नगर, 3 तरनतारन, 2 फरीदकोट और एक संगरूर जिले से संबंधित हैं।

कांग्रेस ने स्थापित की हेल्पलाइन

Praksh Singh Badal about Iraq Crisis

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) ने इराक में अगवा भारतीय वर्करों और उनके परिवारों की सहायता के लिए हेल्पलाइन स्थापित की है।

पीपीसीसी अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि केंद्र सरकार को इन मुश्किल हालातों में भारतीयों को तुरंत वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास करने चाहिए।

पीड़ित परिवार उनके व्यक्तिगत मोबाइल नंबर 98760-48477 सहित फोन नंबरों 98141-92442, 9988379394, 0172-2781408 व फैक्स नंबर 0172-5039762 पर संपर्क कर सकते हैं।

सरकार पूरी तरह से गंभीर : भाजपा

पंजाब भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा ने शनिवार को कहा कि इराक में फंसे पंजाबियों की घर वापसी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र व पंजाब सरकार इस बारे में पूरी गंभीरता से जुटी हुई हैं।

इराक मामले केंद्र को मदद देगी हरियाणा सरकार

Praksh Singh Badal about Iraq Crisis

हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शनिवार को केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र भेज कर आग्रह किया कि इराक में फंसे हरियाणा वासियों को सुरक्षित बाहर निकलवाने के लिए जरूरी कदम जल्द उठाए जाएं। श्री हुड्डा ने केंद्र सरकार के सम्मुख इराक में फंसे भारतीयों को बाहर निकलवाने के लिए हर सहायता मुहैया करवाने का प्रस्ताव भी रखा है।

विदेश मंत्री को भेजे पत्र में श्री हुड्डा ने कहा कि इराक में बनी स्थिति से समूचे देश के अनेक नागरिक प्रभावित हुए हैं, जिनमें से कुछ को अगवा भी किया गया है और कुछ वहां फंसे हुए हैं और हरियाणा के बड़ी संख्या में लोग भी इराक में उत्पन्न स्थिति से जूझ रहे हैं।

वहां फंसे भारतीयों तक पहुंचने के विदेश मंत्रालय के प्रयासों की सराहना भी मुख्यमंत्री ने की और कहा कि इराक में फंसे हरियाणा वासियों की जानकारी एकत्रित करने के लिए हरियाणा सरकार ने एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जो 24 घंटे खुला है और अब तक हरियाणा के लगभग 114 लोगों की जानकारी कंट्रोल रूम में मिली है, जो विदेशी धरती पर मानसिक आघात का सामना कर रहे हैं।

श्री हुड्डा ने केंद्रीय मंत्री को आश्वस्त किया कि हरियाणा सरकार इराक में फंसे भारतीयों को सुरक्षित तथा शीघ्र बाहर निकालने के लिए केंद्र सरकार की हर संभव मदद करने के लिए कटिबद्घ है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार इराक में फंसे हरियाणावासियों को सुरक्षित बाहर निकलवाने के लिए  वित्तीय व जन संसाधन मुहैया कराने को भी तैयार है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इराक संकट का शीध्र समाधान हो और इराक में फंसे लोग जल्द से जल्द अपने-अपने घर पहुंचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed